मासूम बेटी को दूर करने का ख्याल आते ही रो पड़ी NRI मां, अधिकारी बोले, सिर्फ बेटी को एंट्री मिलेगी

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने दुनियाभर में सख्ती अपनाई जा रही है। इसी चेकिंग में एक महिला अपनी 5 महीने की बेटी के संग दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई। जानिए पूरा मामला...

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 6:56 AM IST

कोटकपूरा, पंजाब. कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने दुनियाभर में सख्ती अपनाई जा रही है। इसी चेकिंग में एक महिला अपनी 5 महीने की बेटी के संग दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई। दरअसल, कोरोनावायरस के कारण विदेश आने-जाने वालों लोगों के नियमों में फिलहाल बदलाव किया गया है। यह NRI महिला फरीदकोट जिले के जीवनवाला गांव की रहने वाली है। वो कनाडा के सरी शहर मे वर्क परमिट पर रहती है। 19 मार्च को उसकी कनाडा के लिए वाया दुबई फ्लाइट थी। महिला जब दुबई एयरपोर्ट पहुंची, तो अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

डेढ़ साल पहले ही हुई है शादी...
नवनीत कौर कुछ समय पहले अपने परिजनों से मिलने इंडिया आई थीं। अब वे वापस कनाडा लौट रही थीं। नवनीत की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई है। उनकी 5 महीने की यह बेटी है। बेटी का जन्म कनाडा में हुआ, लिहाजा उसे वहां की नागरिकता मिल चुकी है। दुबई में अधिकारी बोले कि नागरिकता के हिसाब से सिर्फ बच्ची कनाडा जा सकती है, लेकिन नवनीत नहीं। यह सुनकर नवनीत रो पड़ीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि वे क्या करें? फिर उन्होंने यहां विधायक कुलतार सिंह संधवा और सांसद भगवंत मान को कॉल किया। इस तरह उन्हें वापस इंडिया भेजा गया। बताते हैं कनाडा में फिलहाल स्थानीय नागरिक ही जा सकते हैं। वीजा पर वहां जाने वालों की एंट्री अभी रोक दी गई है।
 

हाईअलर्ट के बावजूद खुले हैं मसाज सेंटर...
देश में हाईअलर्ट के बावजूद जालंधर में थाइलैंड की लड़कियां मसाज पार्लर में काम रही हैं। जबकि प्रशासन ने सभी संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि ये लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर यहां आकर मसाज पार्लर में काम करती हैं। यह भी सामने आया है कि इन मसाज पार्लरों के मालिक मोबाइल पर मैसेज भेजकर ग्राहकों को चोरी-छुपे पार्लर आने को कह रहे हैं।
 

Share this article
click me!