अपने बेटी को देखने तरस रही यह मां, फूट-फूटकर रोते हुए यह कहती है, 'मेरी बच्ची लौटा दो'

Published : Feb 12, 2020, 01:33 PM IST
अपने बेटी को देखने तरस रही यह मां, फूट-फूटकर रोते हुए यह कहती है, 'मेरी बच्ची लौटा दो'

सार

पंजाब के लुधियाना में 2 दिन की बच्ची को एक महिला उसके मां की नजरों के सामने से ले उड़ी। आरोपी महिला ने पहले प्रसूता का भरोसा जीता था। फिर बच्ची को घुमाने के बहाने हो गई रफूचक्कर।  

लुधियाना, पंजाब. यहां के सिविल हॉस्पिटल से 2 दिन की बच्ची को गायब करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला प्रसूता की जानकार बनकर आई थी। वो उसके साथ रही। फिर घुमाने के बहाने बच्ची को ले भागी। इस घटना के बाद से मां की हालत खराब है। वो रो-रोकर बार-बार अपनी बच्ची को पुकार रही है। मां रोते हुए यही कह रही है कि उसकी बच्ची लौटा दो। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब CCTV कैमरे देखे, तो एक महिला बच्ची को ले जाती दिखाई दी।


पुलिस के अनुसार उमेश लुधियाना की एक फैक्ट्री में फोरमैन हैं। वे यहां किराये से रहते हैं। उमेश मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खूरिया गांव के रहने वाले हैं। उमेश की पत्नी 30 वर्षीय सिरभावती को शनिवार रात करीब 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिविल  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। मंगलवार सुबह जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज किया जाना था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उमेश दवा लेने गया था। वहीं, सिरभावती बच्ची को बेड पर लिटाकर अपना सामान समेटने लगी। इस बीच वार्ड में आई एक महिला बच्ची को घुमाने के बहाने ले गई। आरोपी ने सिरभावती को परिचित बताकर भरोसा जीत लिया था।


करीब आधे घंटे बाद जब महिला नहीं लौटी, तो उसकी मां को चिंता हुई। इसकी सूचना हॉस्पिटल के स्टाफ को दी गई। दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचित किया गया। अपनी बेटी गायब होने के गुस्से में पति ने हॉस्पिटल में ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने जैसे-तैसे उसे समझाया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला सोमवार देर शाम से वार्ड में घूम रही थी। उसने वहीं एक महिला के साथ खाना भी खाया। रात में वो वहीं सोई भी। हालांकि पुलिस को बच्ची के पिता पर भी शक है। दरअसल, दो बेटियों के दम्पती ने सुबह की घटना के बारे में पुलिस को दोपहर में बताया।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी