शादी के चंद दिनों बाद ही दुल्हन को छोड़कर रफूचक्कर हो गया जमाई राजा

आमतौर पर आपने लुटेरी दुल्हनों से जुड़ीं कई घटनाएं पढ़ी होंगी, लेकिन यहां मामला थोड़ा विचित्र है। यहां एक दूल्हा अपनी ससुराल में आवभगत के बाद यूं गायब हुआ कि फिर हाथ ही नहीं लगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 1:22 PM IST

नवांशहर.  लुटेरी दुल्हनों के बारे में अकसर आप खबरें पढ़ते रहते होंगे। यहां मामला जमाई राजा से जुड़ा है। दूल्हे ने अपनी दुल्हन की 'भावनाओं' का कत्ल कर दिया। सुनहरे कल को लूट लिया। 48 साल के एक NRI ने 28 साल की युवती से शादी की। वो 6 दिन तक अपनी ससुराल में आवभगत कराता रहा। फिर इंग्लैंड भाग गया। दूल्ह ने दुल्हन से वादा किया था कि वो जल्द लौटेगा और उसे अपने साथ ले जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुल्हन तीन साल तक अपने पतिदेव का इंतजार करती रही। आखिर में उसका सब्र टूट गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

पहले से ही शादीशुदा थे दूल्हे राजा
पुलिस में दर्ज कराई FIR में बंगा तहसील बिलगा की परमिंदर ने बताया कि 8 अप्रैल 2016 को उसकी शादी जौहनी प्रतीजशन से हुई थी। जौहनी मूलरूप से महरमपुर का रहने वाला है। लेकिन अब वो इंग्लैंड में बस चुका है। तब उसके परिजनों ने उसे सोने-चांदी की अंगूठी और चेन दी थीं। शादी के 6 दिन बाद जौहन इंग्लैंड लौट गया। इसके बाद वो 16 मई 2016 को फिर लौटा। दोनों ने कोर्ट मैरिज की,  ताकि दस्तावेज कम्पलीट हो सकें। जौहन ने इंग्लैंड का अपना पता गलत लिखवाया। जौहन को 26 मई को इंग्लैंड जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसने अपनी सारी जमीन-जायदार बेच दी और इंग्लैंड भाग गया। मालूम चला कि जौहन की पहली पत्नी भी है। उसने अपनी कुछ जमीन अपनी पहली पत्नी के बेटे अर्जन सिंह के नाम कर दी। इसके बाद उसने कई बार जौहन को फोन किए, लेकिन वो टालता रहा। 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया