शॉकिंग सुसाइड: लवमैरिज के बाद बहन को टॉर्चर करने लगा था जीजा, साले ने आवाज उठाई, तो उसे भी करने लगा था तंग

यह मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। 18 साल के एक युवक ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसका जीजा उसे लगातार परेशान कर रहा था। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने घटना का उल्लेख किया है। मृतक की बहन ने लवमैरिज की थी। लेकिन अब उसका जीजा बहन को परेशान करने लगा था। मृतक ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद उसकी बहन मायके में आकर रहने लगी थी। मृतक ने जीजा की बहन पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जो मृतक के गांव में ही रहती है। मृतक का जीजा कुछ समय से अपनी बहन के घर में ही रह रहा था।

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2020 5:45 AM IST / Updated: May 30 2020, 01:10 PM IST

फिरोजपुर, पंजाब. अपने जीजा के तानों से तंग आकर 18 साल के साले ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने घटना का उल्लेख किया है। मृतक की बहन ने लवमैरिज की थी। लेकिन अब उसका जीजा बहन को परेशान करने लगा था। मृतक ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। मामला फिरोजपुर जिले के थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव बूटेवाला का है। मृतक रोहतस के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने फरीदकोट निवासी उसके जीजा रवि कुमार और जीजा की बहन राधा रानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। राधा रानी की ससुराल बूटेवाला गांव में ही है। कुछ समय से रवि कुमार भी यही आकर रहने लगा था।

नई टिक पाई लवमैरिज...
मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि उनक दो बेटे और दो बेटियां हैं। करीब 8 महीने पहले उसकी छोटी बेटी प्रिया ने घर से भागकर रवि से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही वो प्रिया को परेशान करने लगा। इसके बाद प्रिया अपने मायके आ गई। इस रंजिश में रवि अपने साले को भी मानसिक तौर पर टॉर्चर करने लगा। चूंकि रवि की बहन बूटेवाला गांव में ही रहती है, इसलिए रवि भी वहीं आकर रहने लगा। इस तरह वो रोहतस से आए-दिन झगड़ा करने लगा। इससे परेशान होकर रोहतस ने सुसाइड कर ली। आगे पढ़ें पत्नी बच्चे को लेकर मायके गई..तो फांसी पर झूल गया शख्स...


वीडियो में बताई अपने मरने की कहानी
यह मामला लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी इलाके का है। यहां एक शख्स ने पंखे पर कपड़े से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। वो यहां किराये से रहता था। पार्ट टाइम में अखबार बांटता था। युवक की पहचान 20 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उसने अपने माता-पिता और भाई से अलग रहना बताया। थाना हैबोवाल पुलिस ने मृतक के पिता सुमेर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया है। एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक का पिता किसी फैक्ट्री में काम करता है। उसके दो बेटे हैं। सोनू छोटा था। कुछ साल पहले किसी विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मृतक ने वीडियो में लिखा कि वो अपने भाई से तीन साल से नहीं मिला। उसे भाई ही मुखाग्नि दे।

सेलेब्स की हरकत से लेकर बच्चों की बलि तक...वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

खतरनाक हो सकता है सेनेटाइजर, संभल कर करें यूज

सलमान ने की ऐसी हरकत कि चौंक गई अनिल कपूर की बेटी

पूजा के नाम पर दी 140 बच्चों की बलि, कब्र खोदी तो खुले चौंकाने वाले राज

शख्स को देखते ही लड़की ने फैलाए पैर, देखते ही देखते वायरल हुआ 5 सेकंड का वीडियो

तेंदुए ने हवा में उछलकर एक शख्स पर अटैक

Share this article
click me!