दुल्हन के गृह प्रवेश करने से पहले ही घर की 4 महिलाएं हो गईं विधवा

Published : Oct 19, 2019, 04:26 PM ISTUpdated : Oct 19, 2019, 04:30 PM IST
दुल्हन के गृह प्रवेश करने से पहले ही घर की 4 महिलाएं हो गईं विधवा

सार

मोगा जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही घर के चार युवकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वो सभी एक शादी समारो‍ह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

मोगा (पंजाब). शुक्रवार को जिस घर में दुल्हन के आने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन रात को अचनाक एक फोन आया और सारी खुशियां में बदल गईं। यह दिल दहला देने वाला मामला पंजाब के मोगा जिले में सामने आया है। जहां शादी वाले घर में चार लोगों की मौत हो गई। वह चारों बारात से खुशी से खुशी अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त दुल्हन का ग्रहप्रवेश भी नहीं हुआ था और उससे पहले ही चार महिलाओं का सुहाग उजड़ गया।

बारात में शामिल होकर लौट रहे थे घर
दरअसल, ये दर्दनाक हादसा मोगा-बरनाला हाईवे पर शुक्रवार रात को हुआ। जानकारी के अनुसार वे सभी एक बोलेरे गाड़ी से अपने घर की शादी की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक बस से भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें चारों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पूरी बस में अकेला था ड्राइवर
घायल लोगों ने पुलिस को बताया कि वह लोग बरनाला जिले से बारात लेकर मोगा जिले में आए थे। लेकिन लौटते समय बस के चालक की लापरवाही से यह हादसा हो गया। जिसके बाद मौके से वह बस को वहीं छोड़कर भाग गया। क्योंकि गाड़ी में सिर्फ वही अकेला था, पूरी बस खाली थी।

मरने वाले चारों शादीशुदा थे
सूचना मिलते ही मौके पर पहंचे DSP मनजीत सिंह मृतकों की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई इकबाल सिंह, सुखदीप सिंह, भूषण एवं लक्खा के रूप में की।  जो 22 साल से लेकर 26 की बीच के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चारों शादीशुदा थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी के स्कूटर पर पति ने लगाया GPS ट्रैकर, पीछा करके जो देखा उसने उजाड़ डाला संसार-Watch
सेल्फी के बहाने मौत! कबड्डी स्टार राणा बलाचौरिया का मर्डर, जानें किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?