कुछ दिन पहले ही बेटे को विदेश भेजते समय खूब रोई थी मां, अब बेटा मां की हालत सुनकर बिलख पड़ा

Published : Apr 30, 2020, 10:27 AM IST
कुछ दिन पहले ही बेटे को विदेश भेजते समय खूब रोई थी मां, अब बेटा मां की हालत सुनकर बिलख पड़ा

सार

लॉकडाउन के बीच गांव में दबदबा बनाने को लेकर रिटायर फौजी ने 55 साल के एक स्कूल बस ड्राइवर की गोली माकर हत्या कर दी। आरोपी गांव की सरपंच का पति है। वो किसी बात से नाराज था। मृतक का एक बेटा कुछ दिन पहले ही विदेश गया था। लॉकडाउन के कारण वो अपने पिता की अर्थी को कंधा भी नहीं दे सका। घटना कादियां कस्बे के गांव खारा में मंगलवार की देर रात हुई। 

गुरदासपुर, पंजाब. लॉकडाउन के बीच गांव में दबदबा बनाने को लेकर रिटायर फौजी ने 55 साल के एक स्कूल बस ड्राइवर की गोली माकर हत्या कर दी। आरोपी गांव की सरपंच का पति है। वो किसी बात से नाराज था। मृतक का एक बेटा कुछ दिन पहले ही विदेश गया था। लॉकडाउन के कारण वो अपने पिता की अर्थी को कंधा भी नहीं दे सका। घटना कादियां कस्बे के गांव खारा में मंगलवार की देर रात हुई। घटना के वक्त मृतक का एक बेटा घर पर था। वो घायल पिता दिलबाग सिंह को लेकर रात करीब 12 बजे बटाला के सिविल हॉस्पिटल पहुंचा। वहां से उसे अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

गेट पर पत्थर मारा था
मृतक कादियां की बेटी का शादी हो चुकी है। घटना के वक्त वो, उसकी पत्नी और छोटा बेटा जगरूप घर पर था। थाना सेखवां के प्रभारी एसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मनबीर सिंह घटना के बाद से फरार है। जगरूप ने बताया कि रात करीब 11 बजे दरवाजे पर आरोपी ने पत्थर मारा। जब इसकी वजह पूछी, तो वो गालियां बकने लगा। इसके बाद उसने पापा को गोली मार दी। भागते समय आरोपी ने हवाई फायर भी किए। जगरूप ने बताया कि आरोपी घटना के वक्त नशे में था।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी