
तरनतारन, पंजाब. शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध रखने का खामियाजा एक 16 साल के लड़के को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। प्रेमी के परिजनों का आरोप है कि उसे करंट देकर मार डाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सचखंड रोड निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गीता(16) अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा था। इसके बाद वो नहीं लौटा।
विधायक ने मोबाइल किया स्विच ऑफ
बताया जाता है गीता और तरतारन के कांग्रेस विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के निजी पीए मनप्रीत सिंह के पारिवारिक ताल्लुक रहे हैं। इसी वजह से गीता का उसके घर पर आना-जान लगा रहता था। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार दोपहर 3 बजे की बताई जाती है। गीता प्रेमिका के गांव शेरों गया था। उस वक्त प्रेमिका के परिजन कहीं बाहर गए थे। लेकिन अचानक वे घर लौट आए। इसके बाद आरोप है कि गीता को पकड़कर उसे करंट देकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें मनप्रीत, उसकी मां राजकौर, प्रेमिका, प्रेमिका का पति हिम्मत सिंह, जेठ धर्मप्रीत सिंह और परगट सिंह शामिल हैं। इस बारे में विधायक ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। वहीं मनप्रीत फरार है। प्रेमी के परिजनों का आरोप है कि उसे पहले भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।