24 साल की बेटी को सुधरने के बाद भी जंजीर से बांधकर रखती थी मां

नशे की लत छुड़ाने के लिए 24 साल की एक लड़की को जंजीरों से बांधकर रखने और फिर उसके भागने की कहानी में नया मोड़ आया है। दो दिन पहले यह लड़की घर से भाग गई थी। मां ने आरोप लगाया था कि वो ड्रग्स माफिया से जुड़े किसी युवक के साथ भागी है, जबकि बेटी ने कुछ और सच्चाई बयां की।

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2019 9:05 AM IST

अमृतसर. नशे की लत के चलते घर में जंजीरों में जकड़कर रखी गई एक 24 साल की लड़की की कहानी में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जंजीर खोलते ही उसकी बेटी ड्रग्स माफिया से जुड़े एक युवक के साथ भाग गई। यही युवक उसकी बेटी को नशे की पुड़िया मुहैया कराता था। वो बेटी का प्रेमी है। यह मामला मीडिया में आते ही लड़की खुद थाने पहुंच गई। लड़की ने कहा कि वो पूरी तरह सुधर चुकी है, फिर भी मां और बहन उसे जंजीरों में बांधकर रखते हैं। इसलिए वो घर से भाग गई थी। अब पुलिस दोनों की काउंसिलिंग कर रही है।

यह परिवार अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित फ्लैट्स में रहता है। यह मामला कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आया था। इस मामले में सरकार ने खुद हस्तक्षेप करते हुए घर पर ही लड़की के इलाज की व्यवस्था की थी। मेडिकल कॉलेज के नशामुक्ति केंद्र के डॉक्टर लड़की का ट्रीटमेंट कर रहे हैं। थाने पहुंची लड़की ने कहा कि वो किसी के साथ नहीं भागी थी। मां और बहन उसे परेशान करते हैं, इसलिए वो घर छोड़कर चली गई थी। लड़की ने दावा किया कि वो पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। चाहे तो उसका चेकअप कराया जा सकता है। उसने नशा छोड़ दिया है। थाना प्रभारी वारिस मसीह ने कहा कि परिवार की काउंसिलिंग की जा रही है।

Latest Videos


ऐसे सुर्खियों में आई थी लड़की..
चंडीगढ़ में ब्यूटिशियन का काम करते हुए नशे की लत में घिरी 24 साल की यह लड़की फिर मीडिया की सुर्खियों में है। कुछ समय पहले इस लड़की की तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई थीं। इसमें वो जंजीरों में जकड़ी दिखाई दे रही थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद सांसद गुरजीत औजला और पुलिस-प्रशासन के सीनियर अफसर उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने फैमिली से लड़की को मुक्त करने की गुजारिश की थी। इस पर लड़की की मां ने आशंका जताई थी कि अगर उसकी जंजीरें खोल दी गईं, तो वो भाग जाएगी। हालांकि जंजीर खुलते ही लड़की घर से गायब हो गई, तो मां थाने पहुंच गई थी।

कॉलेज की लड़कियों में बिकवाता था नशा...
मां ने बताया था उसकी बेटी चंडीगढ़ में एक ब्यूटी पॉर्लर में ब्यूटिशियन थी। वहां काम के दौरान एक लड़के से उसे प्यार हुआ। दोनों ने लवमैरिज कर ली। हालांकि बाद में दोनों का डिवोर्स हो गया था। इस लड़की को नशामुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। वहां से ठीक होने के बाद लड़की घर आ गई, लेकिन फिर उसे नशे की लत लग गई। काफी कोशिशों के बावजूद जब लड़की नशे से दूर नहीं हुई, तो परिजनों ने उसे जंजीरों से बांध दिया। यह खबर जब मीडिया के जरिये फैली, तो सांसद सांसद गुरजीत औजला और पुलिस-प्रशासन के सीनियर अफसर उसके घर पहुंचे थे। उनकी समझाइश के बाद लड़की को जंजीरों से मुक्ति मिली थी। लेकिन शनिवार को लड़की घर से गायब हो गई थी। 

बड़े घरों की लड़कियों ने लगाई नशे की लत
परिजनों के मुताबिक, उसकी बेटी को नशे की लत बड़े घरों की लड़कियों ने लगाई। वे भी उसके साथ ब्यूटिशियन का काम सीखती थीं। युवती ने माना भी था कि चंडीगढ़ में जॉब के दौरान वो तनाव में रहने लगी थी। तब एक लड़की ने उसे नशे की पुड़िया देकर कहा था कि इसे लेने से सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी
Haryana Election 2024 में क्यों हारी कांग्रेस? जानें 10 सबसे बड़े कारण । Election Result
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट