ठंड का कहर जारी, इन दो राज्यों का गिरा तापमान, ठिठुरे लोग

Published : Jan 16, 2020, 01:21 PM IST
ठंड का कहर जारी, इन दो राज्यों का गिरा तापमान, ठिठुरे लोग

सार

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस और अन्य राज्यों मे इतना दर्ज किया।


चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

इन-इन राज्यों मे गिरा तापमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 5.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में आठ डिग्री सेल्सियस, भिवाड़ी में 6.1 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में रात में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं जिससे दृश्यता कम हो गई है।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dwarka Expressway Accident: रात 2:30 बजे डिवाइडर पर काम कर रहे थे मजदूर, अचानक तेज रफ्तार कार ने मचा दी तबाही
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा