जीत का विजय जुलूस : पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोश हाई, आज अमृतसर में मनाया जाएगा जश्न, ये नेता होंगे शामिल

Published : Mar 13, 2022, 08:06 AM ISTUpdated : Mar 13, 2022, 08:17 AM IST
जीत का विजय जुलूस : पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोश हाई, आज अमृतसर में मनाया जाएगा जश्न, ये नेता होंगे शामिल

सार

केजरीवाल सुबह 11 बजे दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे। वे भगवंत मान के साथ स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद जलियांवाला बाग और दुर्गयाना मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री वाल्मीकि मंदिर के दर्शन भी करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो शुरू होगा।

अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश हाई है। पार्टी में जश्न का माहौल है और यही खुशी पंजाब में दिखने वाली है। सरकार बनाने से पहले पार्टी आज अमृतसर (Amritsar) में विजय जुलूस निकालने जा रही है। इस विजय जुलूस में जनता का अभिवादन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने खुद खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शामिल होंगे। उनके साथ राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने इस जुलूस को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं।

इसे भी पढ़ें-CM बनने से पहले भगवंत मान का बड़ा फैसला: जिसके कारण नेताओं और अफसरों में मची खलबली..जानिए क्या निकाला आदेश

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

इस विजय जुलूस की जानकारी देते हुए भगवंत मान ने बताया कि पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य के लोगों को धन्यवाद देने के लिए आज रोड शो के लिए अमृतसर आ रहे हैं। केजरीवाल सुबह 11 बजे दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद केजरीवाल और मान स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जाएंगे। इसके बाद जलियांवाला बाग और दुर्गयाना मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री वाल्मीकि मंदिर के दर्शन भी करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें-सीएम बनते ही भगवंत मान ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज तक पंजाब की राजनीति में जो कोई नहीं कर पाया, वो कमाल कर दिया

भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ ग्रहण

बता दें कि भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। मान का शपथ ग्रहण दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। शनिवार को भगवंत मान चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात करके राज्य में नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था।

इसे भी पढ़ें-पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP के 13 MLA हैं प्रोफेशनल डॉक्टर, जिनमें 2 पल्मोनोलॉजिस्ट और 4 आई सर्जन

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान 16 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे, दिल्ली में केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, गले मिलकर हुए भावुक

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी