Punjab: अभिनेत्री शहनाज गिल अनाथ आश्रम में बच्चों से मिलीं, सेल्फी ली, फैंस बोले- शुक्र है आप मुस्कुराईं तो...

बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री शहनाज (Shehnaaz Gill) फैंस के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज और सिद्धार्थ (Siddhartha Shukla) की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। वहीं, सिद्धार्थ के निधन के बाद उन्होंने सोशल लाइफ से दूरियां बना ली थीं। अब एक लंबे समय के बाद शहनाज पब्लिक एरिया में स्पॉट हुई हैं। शहनाज अमृतसर (Amritsar) के पिंगलवाड़ा (Pingalwara) इलाके में बने एक अनाथ आश्रम गईं। यहां की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2021 4:21 AM IST

अमृतसर। अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने अंदाज और मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया है। बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुईं शहनाज आज फैंस के दिलों पर राज करती हैं। करीब 3 महीने पहले करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार शहनाज घर से निकलीं और पंजाब में गोल्डन टेंपल (golden temple) में मत्था टेका। इसके बाद पिंगलवाड़ा आश्रम (Pingalwara  Orphanage) में पहुंचीं। यहां अनाथालय में बच्चों से मुलाकात की। शहनाज का सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर फैंस भी काफी खुश दिखे। एक फैंस ने लिखा- शुक्र है आप मुस्कुराईं तो...। 

अभिनेत्री ने पिंगलवाड़ा आश्रम में करीब 3 घंटे का समय बिताया। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का फेमस फेस और बिग बॉस में आने के बाद शहनाज लाइमलाइट में आईं। 3 सितंबर को अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार किसी पर्सनल ट्रिप पर निकलीं। शहनाज ब्लू जीन्स, हरा स्वैटर और शॉल के साथ दिखीं। उनकी सादगी ने सभी को आकर्षित किया। पिंगलवाड़ा में शहनाज ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के साथ समय बिताया और तस्वीरें खिंचवाईं। उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है।

बच्चों को देखकर शहनाज के चेहरे पर दिखी मुस्कान...
शहनाज ने कहा कि वह पिंगलवाड़ा पहले भी आना चाहती थीं, लेकिन मौका आज मिला। यह एक पवित्र जगह है। दरबार साहिब के बाद अगर कोई यहां ना आए तो उनकी यात्रा पूरी नहीं हो सकती। बस स्टैंड के पास शहनाज करीब एक घंटा रुकीं। इसके बाद वह पिंगलवाड़ा की मानावाला ब्रांच में पहुंचीं। उन्हें देख पिंगलवाड़ा में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वह सभी के लिए फल और खाने की अन्य चीजें लेकर पहुंचीं थीं। शहनाज उस कमरे में पहुंचीं, जहां बच्चे टीवी देख रहे थे। पहले तो बच्चे पहचान नहीं पाए। लेकिन जब पता चला तो कोई शहनाज को गले लगाने के लिए उठा तो कोई हाथ मिलाने के लिए। बच्चों को देख शहनाज के चेहरे पर मुस्कान थी।

 

शहनाज ने सोहना-मोहना के साथ ली सेल्फी
पिंगलवाड़ा में सोहना-मोहना को खास बच्चे माना जाता है। इन दोनों का जिस्म तो एक है लेकिन दो जान हैं। इनसे मिलकर शहनाज काफी खुश हुईं। शहनाज ने काफी समय सोहना-मोहना के साथ बिताया। इनसे बातचीत की। शहनाज ने खुद उनके साथ तस्वीरें लेने की पेशकश की। सोहना-मोहना को देख शहनाज ने कहा- यहां मैं सेलिब्रिटी नहीं, सोहना-मोहना सेलिब्रिटी हैं।

हाल ही में लौटी हैं लंदन से
अनाथ आश्रम में उनके फैंस ने गले से लगा लिया। अन्य तस्वीरों में वे जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान शहनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में शहनाज की हौसला रख फिल्म रिलीज हुई है। माना यह जा रहा है कि वे फिल्म रिलीज होने के बाद लंदन चली गईं थीं। वहां से लौटते ही वे अनाथ आश्रम बच्चों से मिलने पहुंचीं।

Sidharth Shukla का लास्ट सॉन्ग रिलीज, इमोशनल दिखी शहनाज गिल

उम्रदराज होने पर कुछ ऐसे दिखते सिद्धार्थ-शहनाज, इस एक्ट्रेस ने शेयर की Sidnaaz की PHOTO

Read more Articles on
Share this article
click me!