Punjab Election 2022: बेअदबी पर बरसे अरविंद केजरीवाल, ‘पहले वालों को सजा देते तो आज गंदी हरकतें नहीं होतीं’

केजरीवाल ने कहा- कुछ दिन बाद लुधियाना में बम ब्लास्ट हो गया। किसने करवाया, उसका मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया। 2017 में भी मौड़ मंडी में बम ब्लास्ट किया गया। 2015 में बेअदबी की गई। अगर 2015 के मास्टरमाइंड को बेअदबी की सजा दी जाती तो किसी की दोबारा हिम्मत नहीं होती। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2021 12:13 PM IST

पटियाला। पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने में लगी है। पिछले दो महीने से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पंजाब दौरे (Punjab Visit) भी तेज हो गए हैं। शुक्रवार को पंजाब दौरे के दूसरे दिन पटियाला (Patiala) में शांति मार्च (Shanti March) निकाला गया। यहां केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले ही पंजाब के दुश्मनों ने गंदी हरकतें शुरू कर दी हैं, जिसने दरबार साहिब में बेअदबी की कोशिश की, उसका मास्टरमाइंड अब तक नहीं पकड़ा गया। सरकार ने 48 घंटे का समय लिया था, 10 दिन से ज्यादा होने पर क्यों नहीं पकड़ा? इसी तरह लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भी नहीं पकड़ा गया। 

केजरीवाल ने कहा- कुछ दिन बाद लुधियाना में बम ब्लास्ट हो गया। किसने करवाया, उसका मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया। 2017 में भी मौड़ मंडी में बम ब्लास्ट किया गया। 2015 में बेअदबी की गई। अगर 2015 के मास्टरमाइंड को बेअदबी की सजा दी जाती तो किसी की दोबारा हिम्मत नहीं होती। पंजाब के अंदर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 3 करोड़ लोगों की एकता और भाइचारा ही पहचान है। पंजाब की यही सबसे बड़ी ताकत है। हमें यूं ही एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है। जो लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं उनके मंसूबे पंजाब की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी। 

Latest Videos

 

कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई हो रही
केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने पंजाब को इन पार्टियों के नेताओं के हवाले छोड़ दिया तो राज्य बर्बाद हो जाएगा। पंजाब में अब जनता फैसले लेगी और सरकार उसे लागू करेगी। मुझे दुख है कि पंजाब में इससे कमजोर सरकार नहीं आई। वह आपस में लड़ रहे हैं। किसी को पंजाब की फिक्र नहीं है। उनमें मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ाई हो रही है। मौजूदा सरकार पंजाब में शांति बनाए रखने में असमर्थ है। 

भगवंत मान रहे केजरीवाल के सबसे करीब
केजरीवाल पहली बार पंजाब में सांसद भगवंत मान को तवज्जो देते दिखे। पटियाला में शांति मार्च में भगवंत मान उनके साथ रहे। दिल्ली से आए राघव चड्‌ढा और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा पीछे रहे। जब केजरीवाल ने मार्च के अंत में लोगों को संबोधित किया तो उनके साथ सिर्फ भगवंत मान ही नजर आ रहे थे। इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरे हो सकते हैं। बता दें कि पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। यहां कांग्रेस भी गुटबाजी में बंटी हुई है।

चंडीगढ़ में केजरीवाल बोले- दिल्ली जैसी सरकार पंजाब में देंगे, विजय मार्च में लोगों का धन्यवाद देने आया हूं

Punjab Election 2022: BJP बोली- हम वर्चुअल रैली को तैयार, केजरीवाल दिल्ली में ताले लगा पंजाब में भीड़ जुटा रहे

Punjab Election 2022: केजरीवाल पंजाब में मनाएंगे नया साल, 3 दिन में मास्टर स्ट्रोक लगाएंगे, ऐसा है प्लान

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma