Punjab Elections 2022: AAP ने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी की, लाली मजीठिया का भी नाम, देखें पूरे कंडीडेट

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। आप की सातवीं सूची में पांच नाम हैं। इसमें कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया का नाम भी शामिल है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 5:03 AM IST / Updated: Jan 03 2022, 10:45 AM IST

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। आप की सातवीं सूची में पांच नाम हैं। इसमें कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया का नाम भी शामिल है। लाली ने हाल ही में पनग्रेन चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर आप का दामन थामा था। 

ये प्रत्याशी भी उतारे
आम आदमी पार्टी ने डिप्टी सीएम ओपी सोनी और शिक्षा मंत्री परगट सिंह के विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए। अमृतसर सेंट्रल से डॉ. अजय गुप्ता को टिकट दिया गया है। यहां से अभी ओपी सोनी कांग्रेस विधायक हैं। जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी को टिकट दिया गया है। यहां से अभी परगट सिंह कांग्रेस विधायक हैं। इसी तरह तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को टिकट दिया गया है। रिटायर्ड एसएमओ डॉ. सोहल आप के फाउंडर सदस्य रहे हैं। उनकी गुरदेव सिंह के साथ टिकट की टक्कर थी। पार्टी ने उन्हें क्षेत्र का इंचार्ज बनाया था। 

आप ने अब तक 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने अब पंजाब चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चर्चा है कि आप किसानों को उनकी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने के लिए कह रही है। इधर, पंजाब में अभी तक आप ने सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सबकी नजर भगवंत मान पर हैं। फिलहाल, भगवंत मान सांसद हैं।

 

आज ये प्रत्याशी घोषित किए गए

 

अब तक इन प्रत्याशियों का ऐलान....

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में कसमें खाईं और वादे किए, पंजाब के विकास का रोडमैप भी बताया

चंडीगढ़ में केजरीवाल बोले- दिल्ली जैसी सरकार पंजाब में देंगे, विजय मार्च में लोगों का धन्यवाद देने आया हूं

Punjab Election 2022: BJP बोली- हम वर्चुअल रैली को तैयार, केजरीवाल दिल्ली में ताले लगा पंजाब में भीड़ जुटा रहे

Punjab Election 2022: केजरीवाल पंजाब में मनाएंगे नया साल, 3 दिन में मास्टर स्ट्रोक लगाएंगे, ऐसा है प्लान

Read more Articles on
Share this article
click me!