पंजाब के नए सीएम भगवंत ने पहनी पीली पगड़ी, जानिए क्यों उन्होंने इस रंग को चुना..खुद बताया इसका राज

भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम बनने जा रहे हैं। आज सिर्फ भगवंत मान शपथ ले रहे हैं, बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण 19 मार्च को होगा। अपने शपथ ग्रहण के दौरान भगवंत मान पीली पगड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने दो दिन पहले लोगों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली साड़ी और स्टॉल पहने की अपील भी की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 7:11 AM IST / Updated: Mar 16 2022, 01:24 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) थोड़ी देर में शपथ लेने जा रहे हैं। भगवंत मान का शपथ ग्रहण भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हो रहा है। मान पंजाब के 17वें सीएम बनने जा रहे हैं। आज सिर्फ भगवंत मान शपथ ले रहे हैं, बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण 19 मार्च को होगा। अपने शपथ ग्रहण के दौरान भगवंत मान पीली पगड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने दो दिन पहले लोगों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली साड़ी और स्टॉल पहने की अपील भी की थी। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इस रंग को ही क्यों चुना अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि भगवंत मान ने इसके पीछे क्या कारण बताया..

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए CM भगवंत मान की सबसे हटकर तस्वीर, जिसे चंडीगढ़ के युवा ने 8 में बनाकर किया तैयार, देखिए गजब कलाकारी

खट्कड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह

खट्कड़ कलां शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पैतृक गांव है। अपने शपथ के लिए भगवंत मान ने इसी गांव को चुना है। पहली बार जब भगवंत मान सांसद बने थे, तो भगत सिंह के गांव में जाकर लोगों के पैरों पर गिर पड़े थे। आज शपथ ग्रहण के लिए उसी गांव में मंच तैयार किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात ये है कि सबकुछ बसंती रंग का है। असल में पहली बार जब भगवतं मान सांसद बने तो उन्होंने भगत सिंह के इसी गांव जाकर लोगों से कहा था कि जिस संसद भवन में भगत सिंह ने अंग्रेज़ों को जगाने के लिए बम फेंका था वहां मैं आपकी आवाज उठाता रहुंगा और सिर पर बसंती पगड़ी यानी पीली पगड़ी पहनूंगा। सांसद से अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कहीं न कहीं भगवंत मान अपने उस बात को भूले नहीं हैं और इसीलिए सबकुछ बसंती है और उन्होंने इस कलर को ही चुना है। 

इसे भी पढ़ें-पंजाब के 'जुग्नू' की कहानी : कभी कॉमेडी शो में देखा था मंत्री बनने का सपना, आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

समारोह मे आने वालों से अपील

14 मार्च को भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि मैं लोगों से 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के लिए खट्कड़ कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। हम उस दिन खतर कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे। इसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि आखिर उन्होंने पीले कलर को ही पहनने की अपील क्यों की।

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान की अपील- पंजाबी शपथ ग्रहण में खटकड़कलां कलां गांव आए, मगर महिलाओं और पुरुषों के लिए रखीं ये शर्तें

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान की शपथ ग्रहण के लिए 40 एकड़ में लगा गेहूं रौंदा, लोग बोले- आम आदमी का पैसा ऐसे बर्बाद करेंगे

Read more Articles on
Share this article
click me!