पंजाब चुनाव से पहले चन्नी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में इजाफा,हेल्थ बीमा भी होगा

Published : Dec 30, 2021, 02:52 PM ISTUpdated : Dec 30, 2021, 03:05 PM IST
पंजाब चुनाव से पहले चन्नी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में इजाफा,हेल्थ बीमा भी होगा

सार

 मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 2500 रुपए महीना मिलेगा। इसके साथ ही उनका 5 लाख का हेल्थ बीमा भी सरकार कराएगी।

चंडीगढ़ : पंजाब में अगले साल होने जा रह विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को देखते हुए चन्नी सरकार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने घोषणा की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 2500 रुपए महीना मिलेगा। इसके साथ ही उनका 5 लाख का हेल्थ बीमा भी सरकार कराएगी।

चुनाव से पहले तोहफो की झड़ी
बता दें कि विधानसभा चुनाव में चंद महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में सरकार तोहफो की झड़ी लगा दी है। इससे पहले चन्नी सरकार ने किसानों को भी कर्जमाफी का तोहफा दिया था। सरकार ने किसानों के दो लाख तक का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले से लगभग दो लाख परिवारों को राहत मिली है। किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार द्वारा 12 सौ करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाएगी। इससे पांच एकड़ तक के जमीन मालिकों के दो लाख तक कर्ज पूरी तरह माफ हो जाएंगे।

58 नई बसें बढ़ाईं
वहीं पिछले दिनों राज्य की सरकार ने 58 नई सरकारी बसों का इजाफा किया। बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना भी किया। इनमें से 30 बसें पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को दी गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। एक नई सोच वाले पंजाब का निर्माण हो रहा है। सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म कर सरकारी बसें चला रही है। नई बसें चलाने से बीपीएल और पढ़ने वाले नौजवानों को इसका फायदा होगा, वह निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-Punjab Elections 2022:नहीं थम रहा पंजाब कांग्रेस में घमासान, सुखविंदर लाली ने पनग्रेन के चेयरमैन पद से इस्तीफा

इसे भी पढ़ें-Punjab Elections 2022: राहुल गांधी इटली गए, अब 15 जनवरी को पंजाब में रैली करेंगे, अगले दिन गोवा में सभा

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?