Punjab Chunav 2022: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुखपाल खैरा को मिली जमानत, कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Published : Jan 27, 2022, 05:33 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 07:08 PM IST
Punjab Chunav 2022: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुखपाल खैरा को मिली जमानत, कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

सार

सुखपाल खैरा पर यह भी आरोप है कि आप में जब वह थे तो अमेरिका से पार्टी फंड के लिए उन्हें एक लाख डॉलर मिले थे। हालांकि खैरा का दावा है कि यह पैसा आम आदमी पार्टी फंड में मिला था। फर्जी पासपोर्ट का भी एक मामला उन पर चल रहा है, इसे भी खैरा ने गलत बताया था। 

चंडीगढ़. पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी की हिरासत में चल रहे भोल्त्था के कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा को जमानत दे दी है। खैरा अभी पटियाला जेल में बंद थे। बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए सुखपाल खैरा को फाजिल्का ड्रस केस और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की हिरासत के दौरान ही उन्हें कांग्रेस ने टिकट दे दिया थ। 

अमेरिका से मिले थे खैरा को एक लाख डॉलर
सुखपाल खैरा पर यह भी आरोप है कि आप में जब वह थे तो अमेरिका से पार्टी फंड के लिए उन्हें एक लाख डॉलर मिले थे। हालांकि खैरा का दावा है कि यह पैसा आम आदमी पार्टी फंड में मिला था। फर्जी पासपोर्ट का भी एक मामला उन पर चल रहा है, इसे भी खैरा ने गलत बताया था। 

खैरा को कोर्ट से राहत..लेकिन फिर भी बड़ी मुश्किलें...
आज सुबह उन्हें कोर्ट से इजाजत मिली थी कि वह अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जमानत पर जेल से बाहर आ सकते हैं। लेकिन अब हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। जिससे उनकी मुश्किल थोड़ी कम होती नजर आ रही है। खैरा को कोर्ट से भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन पार्टी के भीतर उनका विरोध हो रहा है। चार दिन पहले ही चरणजीत चन्नी सरकार के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर उनका टिकट वापस लेने और पार्टी से बाहर करने की मांग की थी। मंत्री का तर्क था कि खैरा पर क्योंकि संगीन आरोप लगे हैं। इससे पार्टी की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान हो सकता है। हालांकि इससे पहले सुखपाल खैरा ने भी राणा के खिलाफ पार्टी सुप्रीमो को पत्र लिखा था। माना जा रहा है कि अब खैरा के बाहर आने के बाद कांग्रेस के भीतर जो आपसी विवाद चल रहा है वह और ज्यादा गहरा सकता है। 

खैरा के करीबी मना रहे जमकर जश्न
बहरहाल फिलहाल तो खैरा के समर्थन उनके बाहर आने का जश्न मना रहे हैं। जेल से बाहर आते ही उनके चुनाव प्रचार में जुट जाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। उनके समर्थकों ने बताया कि खैरा पर जो आरोप है वह गलत है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। जिस तरह से उन्हें जमानत मिली है, इसी तरह से वह तमाम आरोपों से बरी भी हो जाएंगे।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन