Punjab Exit Poll 2022 LIVE: सभी के सर्वे में 'आप' को बहुमत का अनुमान, सिर्फ India TV ने कांग्रेस को रखा आगे

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Eclection 2022) का एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी हो चुका है। हालांकि, यह भी जानना जरूरी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल जारी हुए थे, मगर किसी का भी अनुमान सही साबित नहीं हुआ। पिछली बार आप (AAP) को अधिक सीटें दे रहे थे, मगर उसका सफर 20 पर ही रूक गया और कांग्रेस (Congress) ने 77 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली थी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2022 12:58 PM IST / Updated: Mar 07 2022, 09:48 PM IST

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए एग्जिट पोल (Exit Poll) सोमवार, 7 मार्च की शाम जारी हुए। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार 117 सीटों के लिए मतदान हुए। राज्य में इस बार कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए लड़ रही है, लेकिन ज्यादातर सर्वे रिपोर्ट में आप को बहुमत मिलता दिखाया गया है। वहीं, इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट में कांग्रेस राज्य में बहुमत के करीब दिख रही है। राज्य में जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल करने के लिए 59 सीटों की दरकरार होती है। 

टाइम्स नाऊ ने आप को 70 और कांग्रेस को 22 सीट दी, जबकि चाणक्य ने आपको सबसे अधिक 100 सीट दी है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा जी न्यूज ने आप को 52 से 61 और कांग्रेस को 26 से 33 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 

इस बार राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस को आम आदमी  पार्टी, अकाली दल-बसपा गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस तथा भाजपा के गठबंधन से चुनौती मिल रही है। इस बार चुनाव में कांग्रेस ने किसी से गठबंधन नहीं किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अकेले ताल ठोंकी है। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। पिछले चुनाव में भाजपा और अकाली दल एक साथ थे। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है। 

एक्सिस- इंडिया टुडे की रिपोर्ट में आप आगे

एक्सिस-इंडिया टुडे के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल रहा है और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत सिर्फ 28 प्रतिशत का अनुमान जताया गया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को 28 प्रतिशत और आप 41 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल में पंजाब में आप को 76 से 90 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस 19 से 31 सीट पर सिमटती दिख रही है। भाजपा को शून्य से चार सीट मिलने का अनुमान है। 

अब तक सभी के सर्वे में आप आगे, अकाली दूसरे नंबर पर

वहीं, TV9 के सर्वे में आप को 56 से 61 सीट, कांग्रेस को 24 से 19 सीट, अकाली गठबंधन को 22 से 26 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा और पीएलसी को 1 से 6 सीट तथा अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, न्यूज 18 के एग्जिट पोल में आप को 71 सीट, कांग्रेस को 26, अकाली गठबंधन को 17, भाजपा को 3 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक P-MARQ की रिपोर्ट में आप को 62 से 70, कांग्रेस को 23 से 31 अकाली दल काे 16 से 24 और अन्य को एक से 3 सीट मिलने का अनुमान है। 

चाणक्य का दावा- कांग्रेस का सूपड़ा साफ 

पंजाब चुनाव में चाणक्य के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ 10 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, आप को 100 सीट, अकाली गठबंधन को 6 सीट और अन्य शून्य सीट मिलती दिख रही है। वहीं, टाइम्स नाऊ के सर्वे रिपोर्ट में भी आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। टाइम्स के सर्वे में आप को 70 सीट, कांग्रेस को 22 सीट, अकाली गठबंधन को 19 सीट, भाजपा और पीएलएस को 5 सीट जबकि अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: UP Exit Poll 2022 : अब तक 7 एग्जिट पोल, सभी में BJP को बहुमत, यूपी में एक बार फिर योगी सरकार!

पिछले एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए 
पंजाब के एग्जिट पोल के रिजल्ट की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में ये गलत साबित हुए थे। पंजाब में दावे के विपरित कांग्रेस की सरकार बनी थी, जबकि एग्जिट पोल में आप और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी। कुछ एग्जिट पोल में तो आप की सरकार बनने के करीब बताया गया था। सी-वोटर के सर्वे में आप को 63 सीटों के साथ बहुमत मिलने की बात कही गई थी। वहीं, टुडेज चाणक्य पोल में कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर होती दिखाई गई थी। एक्सिस के सर्वे में भी आप की सरकार बनने का दावा किया गया था। एबीपी न्यूज ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Exit Poll 2022: सत्ता में BJP की वापसी, राज्य में पहली बार बनेगा रिकॉर्ड, कांग्रेस पिछड़ी 

एक्सिस ने कहा था- अकाली गठबंधन का सफाया होगा 
एबीपी के सर्वे में पंजाब में कांग्रेस बड़ी पार्टी बताई गई थी, मगर दावा किया गया था कि यह बहुमत से दूर रहेगी, जबकि ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस को 46 से 56 सीटें मिलती बताई गई थी। वहीं अकाली गठबंधन को 19 से  27 सीट तथा अन्य दलों को 0 से 5 सीट मिलने का अुनमान जताया गया था। एक्सिस पोल ने भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। एक्सिस ने कांग्रेस  को  62 से 71 सीट मिलने का अनुमान जताया था। आप को 42 से 51 सीटों पर जीत मिली थी। एक्सिस ने अकाली दल गठबंधन का सफाया और अन्य दलों को 4 से 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया था। 

यह भी पढ़ें- Goa Exit Poll 2022 LIVE : एग्जिट पोल में किसी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, टीएमसी गठबंधन बन सकती है किंगमेकर 

यह भी पढ़ें- Manipur exit poll 2022 : एग्जिट पोल में खिल रहा कमल, देखें कितने पीछे छूटी कांग्रेस, अन्य का खाता भी कम नहीं 

Share this article
click me!