भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान का एक्शन: 4 लाख रिश्वत ले रही लेडी क्लर्क गिरफ्तार, CM ने किया ट्वीट

पंजाब में भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए जो तरीका अपनाया है, वह कारगर होते हुए दिख रहा है। सीएम के हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लगातार शिकायतें आने लगी हैं। अब जालंधर जिले की एक तहसील से घूंस लेने का मामला सामने आया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2022 4:59 AM IST / Updated: Mar 26 2022, 11:19 AM IST

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के भ्रष्टाचार हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद उनके पास शिकायतें आने लगीं।  तीन दिन पहले मान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हेल्प लाइन पर उन्हें एक तहसीलदार के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद अब दूसरी शिकायत मिली है, जिसमें जालंधर के तहसील ऑफिस की एक क्लर्क को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस क्लर्क के खिलाफ ही भगवंत मान को हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत भेजी गई थी। बता दें कि गिरफ्तार क्लर्क का जब मेडिकल कराया गया तो वह गर्भवती निकली। इस वजह से उसे जेल की बजाय अस्पताल में रखा जाएगा।

शिकायत मिलते ही एक्शन में सीएम मुख्यमंत्री
शहीदी दिवस 23 मार्च के दिन सीएम भगवंत मान ने वाट्सअप नंबर 9501200200 जारी किया था। इस पर भ्रष्टाचार की शिकायत, ऑडियो वीडियो के माध्यम से की जा सकती है। सीएम ने वादा किया था कि शिकायत मिलने के बाद इस पर तुरंत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।हालांकि इस वाट्सअप पर हर रोज बड़ी संख्या में शिकायत आ रही है।

Latest Videos

यह भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की जंग : एंटी करप्शन नंबर पर पहली शिकायत बठिंडा के नायब तहसीलदार के खिलाफ

 मान सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों में आया बदलाव
भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी सरकार पंजाब से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से सरकारी कर्मचारियों के कामकाज में खासा बदलाव आया है। कर्मचारी समय पर कार्यालय आ रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के काम भी समय पर हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार रोकना मान सरकार  के लिए बड़ा चैलेंज
आम आदमी पार्टी को जिस तरह से पंजाब में जनसमर्थन मिला है, इस वजह से अब पार्टी पर भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव है। इस वजह से भी पार्टी काम को लेकर सक्रिय हो रही है। पंजाब में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा रहा है। इससे लोग खासे त्रस्त रहे हैं। जिस तरह से मान के वाट्सअप नंबर पर शिकायत आ रही है, इससे भी लग रहा है कि लोग भ्रष्टाचार को लेकर खासे मुखर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-पंजाब सरकार की एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी, अब इस नंबर पर कर सकते हैं भ्रष्टाचार की शिकायत

कर्मचारियों और अधिकारियों में मच है हड़कंप
बहरहाल यह तो आने वाले दिनों में दिनों को मिलेगा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार पर कितना रोक लगा पाई है। लेकिन फिलहाल तो सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  एक सीनियर अधिकारी ने यह भी बताया कि अब लोग गलत काम के लिए भी दबाव डाल रहे हैं। यदि इस तरह के काम के लिए मना करते हैं तो वह शिकायत की धमकी देते हैं। इससे भी कर्मचारी व अधिकारी दबाव महसूस कर रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket