Punjab Election 2022 : AAP प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी, अमरिंदर सिंह के सामने इस नेता पर दांव

Published : Jan 17, 2022, 07:41 AM ISTUpdated : Jan 17, 2022, 07:49 AM IST
Punjab Election 2022 : AAP प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी, अमरिंदर सिंह के सामने इस नेता पर दांव

सार

पटियाला शहर से आप ने अजीतपाल सिंह कोहली को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली ने हाल ही शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने थे।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) की तैयारियों में तेजी से जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पटियाला शहर से आप ने अजीतपाल सिंह कोहली को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी चुनाव मैदान में हैं। पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली ने हाल ही शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने थे। इसका इनाम उन्हें टिकट के रूप में मिला है। 

जोगिंदर सिंह का रखा 'मान'
वहीं, आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान को भी टिकट दिया है। उन्हें फगवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। जोगिंदर सिंह मान अभी हाल ही में कांग्रेस (Congress) का हाथ छोड़ आम आदमी पार्टी में खेमे में शामिल हुए हैं। जोगिंदर सिंह ने कांग्रेस से और पंजाब कृषि उद्योग निगम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

लुधियाना पश्चिम से गुरप्रीत सिंह गोगी पर भरोसा
आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट से गुरप्रीत सिंह गोगी को टिकट दिया है। आपको बता दें कि, गुरप्रीत भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 10वीं लिस्ट के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अब तक 112 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को रिजल्ट आएंगे।

पिछले विधानसभा के नतीजे
पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी इस बार अकेले ही अपनी किस्मत आजमाएगी। पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं। 

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: CM Channi के भाई को जगरांव से उतार सकती है कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से हैं नाराज

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: CM चन्नी के बाद अब BJP ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी- पोस्टपोन किए जाएं पंजाब चुनाव

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन