Punjab Election 2022 : एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिलाई सदस्यता

मालविका सूद को मोगा से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। मालविका लगातार पंजाब के मोगा विधानसभा क्षेत्र में कैंपेन कर रही हैं। कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले कांग्रेस के मोगा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मालविका सूद का प्रचार अभियान में सहयोग कर रहे थे। वहीं मालविका की संभावित उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2022 11:24 AM IST / Updated: Jan 10 2022, 05:11 PM IST

चंडीगढ़ : एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) ने सोमवार को कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस (Congress) में शामिल होने से पहले पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने एक्टर सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं। हालांकि इस दौरान सोनू सूद सीएम चन्नी और नवजोत सिद्धू के साथ डायस पर नहीं गए।

मोगा से लड़ सकती है चुनाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मालविका सूद को मोगा से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। मालविका लगातार पंजाब के मोगा विधानसभा क्षेत्र में कैंपेन कर रही हैं। कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले कांग्रेस के मोगा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मालविका सूद का प्रचार अभियान में सहयोग कर रहे थे। वहीं मालविका की संभावित उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरजोत कमल ने इसका विरोध किया है। 

सोनू सूद का राज्य आइकॉन की नियुक्ति रद्द
इससे पहले चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। सोनू सूद को एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था, ताकि वोटिंग के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है।

कौन हैं मालविका सूद
38 साल की मालविका सूद सोनू सूद की सबसे छोटी बहन हैं। उनसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा अमेरिका में रहती हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली मालविका मोगा में अंग्रेजी का कोचिंग सेंटर चलाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने मोगा में उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। मालविका के पिता शक्ति सागर सूद का 2016 और मां सरोजबाला सूद का 2007 में निधन हो गया था। सोनू के पिता की मोगा में बॉम्बे क्लोथ हाउस के नाम से कपड़ों की दुकान थी। वहीं, मां सरोजबाला सूद मोगा के डीएम कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाती थीं। अपने माता-पिता की याद में भाई-बहन ने सूद चैरिटी फाउंडेशन की स्थापना की थी। 

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: कैप्‍टन अमरिंदर स‍िंह की PLC के विस्तार पर विवाद, महासच‍िव बने हीरो बोले- मैं कांग्रेसी

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : ड्रग्स मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Read more Articles on
Share this article
click me!