Indian Sports Awards : बेटी के जन्म की दोहरी खुशी, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को सर्वोच्च स्पोर्ट्स अवॉर्ड

Published : Nov 13, 2021, 09:48 PM IST
Indian Sports Awards : बेटी के जन्म की दोहरी खुशी, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को सर्वोच्च स्पोर्ट्स अवॉर्ड

सार

पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के घर तीन दिन पहले बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म की बात खुद मनप्रीत ने अपने टि्वटर अकाउंट से सबके साथ शेयर किया था। 10 नवंबर को ही मनप्रीत ने ट्वीट के जरिए बताया कि अब वह अब तीन हो गए हैं। बेटी का नाम जैसमीन रखा है।  

जालंधर (पंजाब) : इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) की खुशी दोगुनी हो गई है। बेटी के जन्म के तीसरे दिन ही उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा गया है। शनिवार शाम राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया। जालंधर (Jalandhar) की शान मनप्रीत को खेल रत्न मिलने से परिवार के साथ-साथ पूरा गांव खुश है। मनप्रीत का गांव मिट्ठापुर को हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी कहा जाता है। इससे पहले उन्हें साल 2019 में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी का सम्मान मिल चुका है। साल 2014 में एशिया के जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी मनप्रीत सम्मानित हो चुके हैं।

तीन दिन पहले बेटी का जन्म
टोक्यो ओलिंपिक (tokyo Olympic) में 41 साल बाद इतिहास रचने वाले इंडियन पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के घर तीन दिन पहले बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म की बात खुद मनप्रीत ने अपने टि्वटर अकाउंट से सबके साथ शेयर किया था। 10 नवंबर को ही मनप्रीत ने ट्वीट के जरिए बताया कि अब वह अब तीन हो गए हैं। बेटी का नाम जैसमीन रखा है। उनके लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। बता दें कि मनप्रीत सिंह की अगुवाई में हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

पिछले साल हुई थी शादी
मनप्रीत ने पिछले साल दिसंबर महीने में मलेशिया (Malaysia) की रहने वाली इली सादिक से शादी की थी। इली से मनप्रीत की मुलाकात 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान जौहर कप के दौरान हुई थी। उस वक्त मनप्रीत जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। वहां इली भी मैच देखने आई थी, जहां वह एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जालंधर में दोनों की शादी सिख रीति रिवाज से श्री गुरुद्वारा साहब में हुई थी। मनप्रीत का परिवार इली सादिक को भाग्यशाली मानता है। शादी के बाद ही मनप्रीत सिंह ने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया और 41 साल बाद भारत की झोली में कांस्य का पदक डाला।

परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं
घर में बेटी का जन्म और बेटे को खेल रत्न सम्मान मिलने से परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं। मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर की खुशी का ठिकाना नहीं है। जब मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में डाला था, उस समय मां ने कहा था कि उनका पेरिस ओलिंपिक 2024 से गोल्ड लेकर लौटेगा। 

इसे भी पढ़ें-Indian Sports Awards: खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज, पुरुष क्रिकेट में इन 4 को मिला

इसे भी पढ़ें-Indian Sports Awards: नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, कुल 62 खिलाड़ियों को मिला सम्मान

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'बहनों की खातिर पापा को रिहा करो', जिस बेटी को मारना चाहा-उसी ने की हत्यारे पिता को छोड़ने की अपील
CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान