पंजाब में कौन होगा मुख्यमंत्री? सुनील जाखड़, बाजवा, अंबिका सोनी के नामों की चर्चा, सिद्धू ने भी की ठोकी ताल

Published : Sep 19, 2021, 07:47 AM IST
पंजाब में कौन होगा मुख्यमंत्री? सुनील जाखड़, बाजवा, अंबिका सोनी के नामों की चर्चा, सिद्धू ने भी की ठोकी ताल

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार की देर रात महासचिव केसी वेणुगोपाल व अन्य के साथ मीटिंग कर स्थितियों का आंकलन किया। 

चंडीगढ़। पंजाब में सीएम पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा के बाद कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर को दरकिनार करना पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, अभी कांग्रेस पंजाब को एक निर्विवाद नेता देने की ओर मंथन कर रही है। फिलहाल जो नए नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होते दिख रहे उनमें सुनील जाखड़, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा का नाम सबसे आगे है। 

इन नामों पर हो सकती है सीएम के लिए चर्चा

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए सुनील जाखड़ के नाम पर मुहर लग सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ नवजोत सिंह सिद्धू के पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वह कैप्टन के करीबी भी माने जाते हैं। ऐसे में सुनील को सीएम बनाकर कैप्टन को साधने की कोशिश कर सकती है। 

हालांकि, सुनील जाखड़ के अलावा प्रताप बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, विजय इंदर सिंगला के नामों की भी चर्चा है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू भी खुद की दावेदारी पेश किए हुए हैं। 

राहुल गांधी ने नए सीएम के नामों को लेकर ली फीडबैक

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार की देर रात महासचिव केसी वेणुगोपाल व अन्य के साथ मीटिंग कर स्थितियों का आंकलन किया। इस मीटिंग में अंबिका सोनी भी शामिल हुईं। 

चंडीगढ़ में विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व को किया अधिकृत

उधर, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और पर्यवेक्षक अजय माकन की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। विधायकों ने सर्वसम्मति से नए मुख्यमंत्री पद के लिए नाम पर फैसला कांग्रेस हाइकमान को लेने के लिए अधिकृत कर दिया है।  

शनिवार की शाम को दिया था कैप्टन ने इस्तीफा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम पद से अपना इस्तीफा शनिवार की शाम को दे दिया था। इसके बाद से ही पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। 
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurdaspur Murder: कांग्रेस सरपंच के भाई की हत्या, पहले भी हुआ था हमला, क्या है पुरानी रंजिश?
Dwarka Expressway Accident: रात 2:30 बजे डिवाइडर पर काम कर रहे थे मजदूर, अचानक तेज रफ्तार कार ने मचा दी तबाही