जिस अस्पताल में हुई पत्नी की डिलीवरी वहीं मिला पति का शव, बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं...

Published : Feb 25, 2020, 08:00 PM IST
जिस अस्पताल में हुई पत्नी की डिलीवरी वहीं मिला पति का शव, बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं...

सार

पंजाब में एक परिवार की खुशियां मातम मे बदल गईं। एक तरफ जहां पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं तीन बाद ही उसके पति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पठानकोट. पंजाब में एक परिवार की खुशियां मातम मे बदल गईं। एक तरफ जहां पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं तीन बाद ही उसके पति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हालांकि महिला को उसके घरवालों ने उसके पति की मौत की जानकारी नहीं दी है।

पत्नी  की डिलीवरी के तीन बाद पति की मौत
दरअसल, पठानकोट के सिविल अस्पताल में रविवार के दिन एक महिला की डिलीवरी हुई थी। वह अभी हॉस्पिटल से घर भी नहीं आई थी कि उसी अस्पताल के टॉयलेट मंगलावर के दिन उसके पति संजीव कुमार का शव मिला। जहां मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। 

टॉयलेट की खिड़की तोड़कर देखा तो अंदर पड़ा था युवक
एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह स्टाफ का साढ़े 8 बजे फोन आया कि इमरजेंसी कॉरिडोर के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है, कोई काफी देर से अंदर है। वह न तो आवाज दे रहा है और न ही दरवाजा खोल रहा है। इसके बाद स्टाफ ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो युवक गिरा पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

मौत के कारण का नहीं चला पता 
एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि परिवार के बयान अनुसार युवक सुबह तड़के शौचालय गया था। वहां हार्टअटैक से संजीव की मौत हुई हो होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi AAP: राहुल गांधी पर AAP का 'पप्पू' पोस्टर, पंजाब चुनाव से पहले निजी हमलों पर उतरीं दोनों पार्टियां
Rahul Gandhi Insaf Rally: बीच भाषण आखिर क्या भूल गए राहुल गांधी, अमित शाह पर की भविष्यवाणी