गुरुद्वारे माथा टेकने जा रही 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक तीनों सहेलियां रहीं साथ

Published : May 07, 2020, 07:14 PM ISTUpdated : May 07, 2020, 07:46 PM IST
गुरुद्वारे माथा टेकने जा रही 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक तीनों सहेलियां रहीं साथ

सार

 यह भयानक हादसा बटाला जिले के नोशहरा मझ सिंह गांव में बुधवार शाम में हुआ। जहां यह तीन महिलाएं गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक रेत भरा ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे जाकर सड़क किनारे पलट गया। 

बटाला (पंजाब). कोरोना के कहर के बीच पंजाब से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साथ तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बटाला जिले के नोशहरा मझ सिंह गांव में बुधवार शाम में हुआ। जहां यह तीन महिलाएं गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक रेत भरा ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे जाकर सड़क किनारे पलट गया। 

एक-दूसरे की पड़ोसन थीं
पुलिस ने पहुंचकर महिलओं के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिलाओं की पहचान राजवंत कौर, परमजीत सिंह कौर व सतवंत कौर के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव की रहने वाली थीं और एक-दूसरे की पड़ोसन के अलावा वह आपस में सेहलियां भी थीं। अक्सर हर जगह साथ जाती थीं।

ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान काहनूवान के सतिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है वो दिग्गज नेता, जिसके घर में है ढाई करोड़ की 'चमत्कारी' शिवलिंग
राघव चड्डा ने बुक वाली तस्वीर शेयर कर दिए सारे जवाब, बताया किसे है उनसे परेशानी!