दुखद है इस अन्नदाता की कहानी: होने वाली थी शादी..सगाई भी हो गई, लेकिन धरती मां के लिए दी जान..

 बरनाला जिले के जैमल सिंह वाला गांव के किसान ने सतवंत सिंह ने अपने ही घर में दुखी होकर पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक माह बाद बहू लाने की तैयार कर रहे थे। उनके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन सब लुट गया और खुशियों से पहले ही मातम छा गया।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2021 4:12 PM IST


बरनाला (पंजाब). कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है,  3 महीने होने के बावजूद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। इस बीच किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला भी नहीं रुक रहा है। गुरुवार देर रात पंजाब के बरनाला से मार्मिक खबर सामने आई है। जहां 25 साल के युवा किसान ने अपनी धरती माता के हक के लिए लड़ते-लड़ते आत्महत्या कर ली। सबसे दुखद यह बात यह है कि उसकी एक माह बाद शादी होने वाली थी। सगाई भी हो चुकी थी, होने वाली दुल्हन सपने सजोए बैठी थी। लेकिन सब कुछ इस आंदोलन में खत्म हो गया।

माता-पिता कर रहे थे शादी की तैयारी..बेटा दुनिया को कह गया अलविदा
दरअसल, बरनाला जिले के जैमल सिंह वाला गांव के किसान ने सतवंत सिंह ने अपने ही घर में दुखी होकर पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक माह बाद बहू लाने की तैयार कर रहे थे। उनके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन सब लुट गया और खुशियों से पहले ही मातम छा गया।

Latest Videos

दो एकड़ जमीन की रक्षा की  खातिर दी जान
गांव के सरपंच सुखदीप सिंह ने बताया कि सतवंत सिंह पिछले 5 महीने से किसान आंदोलन में मोदी सरकार के लाए कानून का विरोध कर रहा था। उसके पास महज दो एकड़ जमीन थी, जिसकी रक्षा की खातिर उसने अपनी जान दे दी। सतवंत खेती के साथ-साथ लकड़ी का काम भी करता था। घर में उसकी तीन भाई बहन हैं और एक भाई है जो कि सेना में फौजी है। परिजनो ने बताया कि उनका बेटा आंदोलन और तीनों कानून से बहुत दुखी था। वह मानसिक तनाव में आ गया था। जनवरी में हमने उसकी सगाई कर दी थी, लेकिन पता नहीं था कि वह ऐसा कर जाएगा।

आंदोलन में 200 ज्यादा किसानों की हो चुकी मौत
बता दें कि अब तक किसान आंदोलन में 200 से ज्यादा मौत हो चुकी है। इसके बावजदू भी किसान पीछे नहीं हट रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते वह डटे रहेंगे। जिसमें कुछ किसानों ने आत्महत्या की है। तो वहीं कइयों की धरने को दौरैन ठंड या दिल के दौरे की वजह से मौत हो गई। 

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts