भगवंत मान बोले- पंजाब में AAP की सरकार बनी तो पुलिस को खुली छूट देंगे, नशा मुक्त के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे

Published : Jan 26, 2022, 02:47 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 07:11 PM IST
भगवंत मान बोले- पंजाब में AAP की सरकार बनी तो पुलिस को खुली छूट देंगे, नशा मुक्त के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे

सार

आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो पुलिस को खुली छूट देंगे। 

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो पुलिस को खुली छूट देंगे। नशा मुक्त पंजाब के लिए ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे, जिसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। मान यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

मान ने कहा कि चूंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए हम आपको इसकी आंतरिक सुरक्षा की गारंटी देते हैं। हमारा आंतरिक सुरक्षा रोडमैप तैयार है। कांग्रेस भीतर लड़ रही है, वो इस पर ध्यान नहीं दे रही है। बता दें कि भगवंत मान संगरूर से सांसद हैं और विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे राज्य में लगातार दौरे कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। एक दिन पहले मान जालंधर गए थे। वहां भीमराव अंबेडकर को अपनी फूल माला उतारकर पहनाने से विवादों में आ गए हैं।

पंजाब चुनाव में ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कुल विधानसभा सीटें- 117
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 2 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च

बता दें कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

पंजाब में बाबा साहब के अपमान से दलितों में गुस्सा, कहा- भगवंत मान के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो चलाएंगे अभियान

Punjab Polls 2022:मुश्किल में भगवंत मान, अंबेडकर का अपमान करने का आरोप, SC आयोग को शिकायत, EC ने भी सबूत मांगे

प्रतिमा अपवित्र मामला: काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?