पंजाब में फिर गरमाया बेअदबी कांड: गुरमीत राम रहीम की बढ़ीं मुश्किलें, आप सरकार और डेरा आमने सामने

Published : Mar 26, 2022, 12:43 PM IST
पंजाब में फिर गरमाया बेअदबी कांड: गुरमीत राम रहीम की बढ़ीं मुश्किलें, आप सरकार और डेरा आमने सामने

सार

डेरा गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। बेअदबी कांड के दो मामलों में पंजाब की आप सरकार ने गुरमीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस  जल्द ही उसे इस मामले में पूछाताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।  

चंडीगढ़. डेरा गुरमीत राम रहीम को  बेअदबी के दो मामलों में मुख्य आरोपी बना आम आदमी पार्टी ने इस मसले पर अपना रुख साफ कर दिया है। यह पहला मौका है, जब गुरमीत के खिलाफ पुलिस ने इतना सख्त कदम उठाया है। इससे पहले एक मामले में ही उसे आरोपी बनाया गया था। पंजाब पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गुरमीत से पूछताछ की जा सकती है। इसके लिए पुलिस उसे हिरासत में ले सकती है। पंजाब पुलिस वह आधार बनाने में जुट गई, जिससे गुरमीत के खिलाफ केस को मजबूत किया जा सके। 

पंजाब सरकार के खिलाफ डेरा खुलकर आया वरोध में 
दूसरी ओर डेरा भी अब खुल कर विरोध में आ गया है। डेरा के वकील केवल सिंह बराड़ ने  कहा कि यह एक साजिश का हिस्सा था।
उन्होंने कहा कि पुलिस के पास डेरे के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए असली गुनहगारों को खोजने की बजाय राजनीतिक पैंतरेबाजी का सहारा लिया है।  बराड़ ने कहा कि सीबीआई ने भी इस मामले की हर पहलू से जांच की है। डेरा भक्तों के ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ समेत तमाम तरह की जांच हो चुकी है। इसमें कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है। बराड़ ने कहा कि पंजाब पुलिस 2015 में बेअदबी की  घटनाओं के लिए विदेशी ताकतों  को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन  2017 में सरकार बदलने के बाद  डेरा को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। जो अब तक जारी है। 

सिखों की भावना से जुड़ा है बेअदबी कांड 
इधर पंजाब में बेअदबी कांड सिखों की भावना से जुड़ा रहा है। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था। एनआरआई सिख भी बेअदबी मामले को लेकर कई बार चिंता जता चुके हैं। इन सभी का मानना है कि इस कांड की निष्पक्षता से जांच नहीं हुई। पंजाब का एक बड़ा वर्ग बेअदबी के पीछे डेरा सच्चा सौदा की भूमिका को मानता है। 

कार्यवाही करना भगवंत मान सरकार की बनी मजबूरी
पंजाब के सीनियर पत्रकार बलविंद्र जम्मु ने बताया कि यह भी एक वजह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार मामले को लेकर तेजी से काम करना चाह रही है। इसलिए पुलिस अब बेअदबी मामले पर तेजी से कार्यवाही कर रही है। जम्मु ने कहा कि भगवंत मान सरकार पर दबाव है कि वह लोगों की उम्मीदों पर कैसे तेजी से खरा उतरे। इसलिए भी अब बेअदबी कांड की जांच तेज हो रही है। उन्होंने बताया कि यूं भी इस बार के विधानसभा चुनाव में डेरे का वोटर्स खास प्रभावी साबित नहीं हो पाया है। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी भी डेरे को लेकर ज्यादा बयानबाजी से बचती रही। 

सुनारिया जेल में सजा काट रहा है राम रहीम
अब जबकि यह समझ में आ गया कि डेरा सियासी तौर पर ज्यादा नफा नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, इसलिए भी अब सरकार इस बेअदबी के मुद्दे पर खुल कर काम करने का मन बना रही है। यह स्वाभाविक भी है, इसलिए आने वाले दिनों में पंजाब पुलिस गुरमीत को अपनी हिरासत में लेने की कोशिश कर सकती है। गुरमीत इस वक्त हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।


 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन