IAS की पत्नी ने रोते हुए कहा-विजिलेंस अधिकारियों ने बेटे के सिर पर तान दी थी पिस्टल, मोबाइल छीन लिया और फिर...

कार्तिक की मां ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। मैं अदालत का रुख करूंगी। मेरे बेटे को मार दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए। पोपली परिवार की पड़ोसी और पारिवारिक मित्र 51 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि विजिलेंस द्वारा संजय पोपली पर दबाव डाला जा रहा था, कार्तिक पोपली को भी घंटों हिरासत में रखा गया।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 25, 2022 1:12 PM IST / Updated: Jun 25 2022, 07:15 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के एक सीनियर आईएएस के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के वक्त एक विजिलेंस टीम सीनियर आईएएस के चंडीगढ़ स्थित घर पर रेड के लिए पहुंची थी। परिवार को आरोप है कि उनके बेटे को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है। जबकि चंडीगढ़ एसएसपी ने कुलदीप चहल का कहना है कि आईएएस के बेटे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कसम खाया है कि जबतक आरोपी पुलिस वालों की वर्दी न उतरवाया तबतक वह अपने बेटे के खून से सने हाथ को नहीं धोएंगी।

क्या है मामला?

Latest Videos

पंजाब में सीनियर आईएएस संजय पोपली पर बीते दिनों भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। चार दिन पहले उनको विजिलेंस ने अरेस्ट किया था। आईएएस संजय पोपली पंजाब सरकार में पेंशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप लगा कि सीवरेज बोर्ड का CEO रहते हुए 7.3 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। जिसमें से 3.50 लाख की पहली किश्त दी जा चुकी है। दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर हरियाणा के करनाल के ठेकेदार ने पंजाब सीएम की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसके बाद पोपली को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद संजय पोपली के ठिकानों पर विजिलेंस पहुंची थी।

 

पोपली के बेटे और विजिलेंस से तकरार

बताया जा रहा है कि शनिवार को संजय पोपली को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था। परिजन का आरोप है कि संजय पोपली पर झूठे बयान देने का दबाव बनाया जा रहा था। विजिलेंस कुछ रिकवरी करने घर गई थी। इस दौरान विजिलेंस के अफसरों व संजय पोपली के बेटे कार्तिक से बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब वह ऊपर गईं तो देखा कि विजिलेंस वाले उनके बेटे पर पिस्टल ताने हुए हैं। उन लोगों ने उनको नीचे भेज दिया लेकिन जैसे ही वह नीचे पहुंची, गोली चलने की आवाज सुनी। संजय पोपली की पत्नी ने कहा कि कार्तिक को विजिलेंस ने गोली मार दी। 

कार्तिक की मां ने विजिलेंस पर लगाया आरोप

संजय पोपली की पत्नी ने मीडिया से कहा कि विजिलेंस अधिकारी हम पर दबाव बना रहे थे, और वे मेरे घरेलू नौकर को प्रताड़ित भी कर रहे थे कि उन्होंने जो मामला दर्ज किया है, उसके समर्थन में झूठे बयान दें। मेरा 27 वर्षीय बेटा चला गया है। वह एक शानदार वकील था। उन्होंने उसे छीन लिया है। उन्होंने अपने बेटे के खून को दिखाते हुए कहा कि झूठा मामला बनाने के लिए उन लोगों ने उनके बेटे को छीन लिया। 

मुझे न्याय चाहिए...

कार्तिक की मां ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। मैं अदालत का रुख करूंगी। मेरे बेटे को मार दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रेड करने पहुंचे विजिलेंस के लोग कार्तिक को ऊपर ले गए और जब मैं ऊपर गई तो वे मेरे बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा, यहां तक ​​कि हमारे मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।

पोपली परिवार की पड़ोसी और पारिवारिक मित्र 51 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि विजिलेंस द्वारा संजय पोपली पर दबाव डाला जा रहा था कि उन्हें उनके द्वारा लगाए गए आरोपों से सहमत होना चाहिए। महिला ने बताया कि कार्तिक पोपली को भी घंटों हिरासत में रखा गया।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट