घर से 5 किमी दूर ही सिद्धू मूसेवाला पर बरसाईं गोलियां, सामने आ रहा इस गैंग का नाम...कल ही बताया था जान को खतरा

Published : May 29, 2022, 08:08 PM ISTUpdated : May 29, 2022, 08:14 PM IST
घर से 5 किमी दूर ही सिद्धू मूसेवाला पर बरसाईं गोलियां, सामने आ रहा इस गैंग का नाम...कल ही बताया था जान को खतरा

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) पर रविवार को सरेआम फायरिंग हुई, जिसमें मूसेवाला की मौत हो गई। यह वारदात मानसा जिले में स्थित गांव जवाहरके में हुई। इस हमले में मूसेवाला के 2 साथी गंभीर रूप से घायल हैं। 

जालंधर (पंजाब). मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की आज रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मनसा के जवाहर गांव के पास हुई। यहां से मूसेवाला का घर महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। जहां कुछ बदमाशों ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना में इनक दो साथी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

हत्या के पीछे आ रहा इस गैंग का नाम
मीडिया हवाले से खबरें आ रही हैं कि मूसेवाला को लगातार पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। शुरूआती जांच में इस घटना को लेकर लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मूसेवाला की हत्या के पीछे इसी गैंग का हाथ हो सकता है।हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा और वकील ने बताया था जान को खतरा
बता दें कि सिंगर मूसेवाला को एक दिन पहले ही उनके वकील ने उनकी जान को खतरा बताया था। वहीं मूसेवाला ने भी कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसी हालत में अब उनको कोई दूसरा इंतजाम करना होगा। बता दें कि  शनिवार को ही पंजाब में भगवंत मान सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। उनके पास  पहले 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। 

कौन थे सिंगर सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला मशहूर पंजाबी गायक हैं, वह अपने गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के चलते पहले ही विवादों में रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला  पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके सामने आप उम्मीदवार विजय सिंगला थे। जिन्होंने  मूसेवाला को 63,000 से अधिक वोटों के अंतर से करारी हार दी। इसी करारी हार को लेकर उन्होंने अपने गाने के जरिए पंजाब की जनता से कुछ सवाल पूछे थे। जो काफी चर्चा में रहे।

यह भी पढ़ें-कौन हैं सिद्धू मूसेवाला जिनकी सरेआम गोली मार कर दी गई हत्या, एक दिन पहले ही घटाई गई थी सिक्योरिटी

अपने नए गाने के चलते मुश्किलें में सिंगर सिद्धू मूसेवाला, आप सरकार में भी मचा हड़कंप, जनता से पूछा ऐसा सवाल?

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?