एक IPS ने गिरा दिया पंजाब के सीएम भगवंत मान का किला, 77 साल की उम्र में संगरूर से जीता उपचुनाव

Published : Jun 26, 2022, 07:47 AM ISTUpdated : Jun 26, 2022, 02:53 PM IST
एक IPS ने गिरा दिया पंजाब के सीएम भगवंत मान का किला, 77 साल की उम्र में संगरूर से जीता उपचुनाव

सार

संगरूर लोकसभा चुनाव (Sangrur loksabha seet) से भगवंत मान दो बार सांसद निर्वाचित हुए थे। 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें सीएम बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। 

संगरूर (पंजाब). पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और राज्य के सीएम भगवंत मान को बड़ा झटका लगा है। संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। आप के कैंडिडेट्स को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने हरा दिया है। इस हार के साथ ही अब लोकसभा में आम आदमी पार्टी का एक भी सांसद नहीं है। बता दें कि इस सीट से भगवंत मान लगातार दो सांसद रहे। लेकिन 2022 के पंजाब चुनाव में राज्य में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी जिसके बाद उन्हें सीएम बनाया गया था और उन्होंने अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

मान को लगा बड़ा झटका
संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह को कैंडिडेट बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिमरनजीत सिंह मान 8000 से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं। इस सीट से भाजपा और कांग्रेस के कैंडिडेट्स भी मैदान पर ते लेकिन काउंटिंग में वो बहुत पीछे रहे। मुख्य मुकाबला सिमरनजीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमेल सिंह के बीच था। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद ये राज्य में पहला चुनाव था जिसमें उनकी पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

कौन हैं सिमरनजीत सिंह मान
सिमरनजीत सिंह मान का जन्म 20 मई 1945 को हुआ था। वो 1967 बैच के आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। इससे पहले वो 1989 में तरण तारन से और 1999 में संगरूर से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। वे 7वीं बार लोकसभा चुनाव के मैदान में थे। 

कौन-कौन है मैदान में
आम आदमी पार्टी- गुरमेल सिंह
कांग्रेस- दलवीर सिंह गोल्डी
भाजपा-  केवल सिंह ढिल्लों
शिरोमणि अकाली दल- कमलदीप कौर

इसे भी पढ़ें-  By Election Result 2022: लोकसभा के 3 और विधानसभा के 7 सीटों के लिए मतगणना आज

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत
'बहनों की खातिर पापा को रिहा करो', जिस बेटी को मारना चाहा-उसी ने की हत्यारे पिता को छोड़ने की अपील