अपने बर्थ-डे के बहाने 3 मासूम बच्चियों को घर ले गया 50 साल का शैतान पेंटर, आंख पर बांध दी पट्टी और...

 पंजाब के मोहाली जिले में तीन मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें और उनमें से एक के संग रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी पेशे से पेंटर है। वो अपने बर्थ-डे के बहाने तीनेां बच्चियों को अपने संग घर पर ले गया था।

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2019 7:40 AM IST / Updated: Oct 31 2019, 01:23 PM IST

मोहाली(पंजाब). यहां के एक गांव में तीन बच्चियों के संग छेड़छाड़ और उनमें से एक के संग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पेशे से पेंटर है। वो पिछले 5 साल से गांव में किराये से रह रहा था। घटना बुधवार की है। घटना के वक्त लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। तभी आरोपी अपने बर्थ-डे के बहाने बच्चियों को अपने संग घर पर ले गया था। आरोपी ने एक 10 साल की लड़की से रेप किया। वो अन्य दोनों लड़कियों से भी रेप करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया। बच्चियों की उम्र 3, 7 और 10 साल है। अरोपी की पहचान 50 साल के रमेश चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

बच्चियों को खिलाई थी नशीली चीज..
बच्चियों ने बताया कि आरोपी ने उसे कोई नशीली चीज खिलाई थी। इसे बाद रात 8 से 11 बजे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। एक बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ के दौरान 7 साल की बच्ची के चेहरे पर पट्टी बांध दी थी। हालांकि वो डरके मारे आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग निकली। उसने घर जाकर यह बात बताई। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Latest Videos

मोहाली के थाना फेस 1 के प्रभारी लखविंदर सिंह के अनुसार, मेडिकल में एक बच्ची के संग रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल