मूसेवाला को आखिरी सलाम: सामने आई अंतिम संस्कार से पहले की तस्वीर, पिता ने उढ़ाया बेटे को कफन, रोते-बिखते फैंस

मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक देखने के लिए पहुंची हुई है। आज दोपहर 12 बजे मूसेवाला का अंतिम संस्कार होगा। 

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2022 6:04 AM IST / Updated: May 31 2022, 11:50 AM IST

चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। कुछ देर बाद यानि दोपहर 12 बजे उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा। वहीं 11 बजे से मूसेवाला की शव यात्रा निकाली जा रही है। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया। अपने चहेते स्टार की एक झलक पान के लिए दूर-दूर से प्रशंसकों का जन सैलाब उमड़ा। इसी बची मूसेवाला की बॉडी की तस्वीर सामने आई है। जहां तन पर कफन ओढ़ा हुआ है। फैंस और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंतिम झलक देखने लिए आंसू बहा रहे फैंस
दरअसल, मूसेवाला पंजाब ही नहीं देश के कई राज्यों के युवाओं की पहली पसंद थे। तभी तो अपने सुपर स्टार की अंतिम यात्रा में दूर-दूर से  हजारों फैंस आए हुए हैं। वह अपने सिंगर की आखिरी झलक देखना चहते हैं।  इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बताया जा रहा है कि फैंस को पास नहीं देने जा रहा है। कुछ प्रशंसकों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस एक मूसेवाला की एक झलक देखना चाहते हैं।

Latest Videos

इस वजह से ट्रैक्टर पर निकाली जा रही मूसेवाला की अंतिम यात्रा 
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा सिंगर के फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जा रही है। क्योंकि मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। साथ इसी ट्रेक्टर पर सवार होकर कई एलबम भी शूट किए हैं। उन्होंने अपने इस पसंदीदा ट्रैक्टर को मोडिफाई करवाकर घर में रखा हुआ था।

ऐसे फिल्मी स्टाइल में की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बता दें कि 29 मई रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में अज्ञात हमलावरों दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 30 राउंड फायर किए गए थे। जो उनके सिर-छाती और पेट के आरपार हो गई थीं।  हमलावर 2 मिनटों में इस सारी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए। सिद्धू मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts