पंजाब की समस्याओं पर चर्चा करेंगे सिद्धू, यूट्यूब पर चैनल किया लॉन्च

Published : Mar 14, 2020, 04:21 PM IST
पंजाब की समस्याओं पर चर्चा करेंगे सिद्धू, यूट्यूब पर चैनल किया लॉन्च

सार

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने चैनल का नाम ‘जीतेगा पंजाब’’ रखा और ‘‘एक जैसी विचारधारा के लोगों’’ को चर्चाओं, साक्षात्कारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया।

अमृतसर. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की शनिवार को घोषणा की। उन्होंने इसे पंजाब का ‘‘पुनरुद्धार तथा पुनजार्गरण’’ करने वाला मंच बताया।

चैनल का नाम जीतेगा पंजाब है

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने चैनल का नाम ‘जीतेगा पंजाब’’ रखा और ‘‘एक जैसी विचारधारा के लोगों’’ को चर्चाओं, साक्षात्कारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया। सिद्धू के कार्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘सिद्धू आसान/समझने योग्य तरीके से पंजाब के लोगों के साथ विचारों को साझा करने के लिए यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल आज ला रहे हैं...यह पंजाब को पुनरुद्धार तथा पुनजार्गरण की ओर प्रेरित करने वाला मंच है।’’

चैनल भाईचारे, सहिष्णुता, प्यार और शांति के लिए काम करेगा

बयान में कहा गया है, ‘‘नौ महीने तक चिंतन करने और खुद में नई ऊर्जा लाने के बाद संसद के चार बार के सदस्य और अमृतसर पूर्व से विधायक पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहेंगे और एक कल्याणकारी राज्य के रूप में पंजाब के पुनरुत्थान के लिए ठोस रूपरेखा तैयार करने का प्रयास करते रहेंगे।’’ इसमें कहा गया है कि यह चैनल बाबा नानक द्वारा दिखाए वैश्विक भाईचारे, सहिष्णुता, प्यार और शांति के रास्ते से प्रेरित है।

सिद्धू पिछले साल जुलाई में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से खबरों से दूर थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ तनाव की खबरों के बाद इस्तीफा दे दिया था।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

(फाइल फोटो)

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भगवंत मान वीडियो विवाद: क्या नए सख्त बेअदबी कानून से घिरेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री?
Punjab Power Crisis: बिजली संकट जूझता पंजाब, आखिर किसकी लापरवाही से डगमगाया पूरा सिस्टम?