मां के साथ 16 साल के बेटे और 22 साल की बेटी का मर्डर, एक रूम में खून से सनी मिलीं तीन लाश

Published : Jan 23, 2020, 12:49 PM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 01:42 PM IST
मां के साथ 16 साल के बेटे और 22 साल की बेटी का मर्डर, एक रूम में खून से सनी मिलीं तीन लाश

सार

चंडीगढ़ में ट्रिपल मर्डर का दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई।

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में ट्रिपल मर्डर का दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। हमलावर अज्ञात थे, फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अंदर पड़ी थीं लाशें, बाहर से लगा था ताला
दरअसल, यह वारदात मनीमाजरा इलाके के एक हाउसिंग बोर्ड कॉम्पलेक्स में बुधवार देर रात सामने आया। जिसमें हमलावरों ने 45 वर्षीय सरिता उसके बेटे अर्जुन (16) व 22 साल की बेटी सेंसी को बेरहमी से मौत के घाट उतारकर फरार हो गए। रात करीब 2 बजे पुलिस को इन तीनों की हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को घर के बाहर ताला लगा मिला। जहां उसको तोड़कर अंदर गए तो खून से सनी हुई तीनों की लाशें पड़ी थीं। 

ऐसे दिया गया ट्रिपल मर्डर को अंजाम
डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने बताया कि हमलावरों ने महिला और उसके बेटे के गले रेते हैं। जबकि बेटी के सिर में रॉड मारी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। जिसने भी इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, वह जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पति अस्पताल में है भर्ती...
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सरिता का पति संजय अरोड़ा भी घायल है और वह पीआईजी में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, संजय की पंचकूला में कृष्णा डेयरी नाम से दुकान है। कर्मवीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात साढ़े 11 बजे फोन आया कि आपके भाई संजय अरोड़ा का एक्सीडेंट हो गया है और वह पीजीआई में भर्ती हैं। इसके बाद कर्मवीर पीजीआई में गया। यहां उसने जब संजय को गंभीर हालत में देखा तो उनके घर में पत्नी और उसके बेटे को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसलिए मैंने आपको कॉल कर बुलाया।

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dwarka Expressway Accident: रात 2:30 बजे डिवाइडर पर काम कर रहे थे मजदूर, अचानक तेज रफ्तार कार ने मचा दी तबाही
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा