
मोगा। पंजाब के मोगा शहर की रहने वाली दो बहनों ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर सनसनी फैला दी है। अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के इल्जाम में घिरीं बहनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। हालांकि पुलिस ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया। लड़कियों ने आरोप लगाया है कि, उन्हें लगातार डराया और धमकाया जा रहा है।
निशा और अमन जोत कौर ने कहा, हमारे खिलाफ कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के दो झूठे केस दर्ज किए गए हैं। हमें फंसाया गया है। वे लोग हमें लगातार धमका रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
मोगा के डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ जांच चल रही है। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। इसमें इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि शिकायतकर्ता मदद नहीं कर रहे। उन्हें समन भी जारी किया था।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।