पिच पर भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री की ऐसी स्किल देख हैरान हो रहे लोग, देखें Video

Published : Aug 31, 2022, 10:52 AM ISTUpdated : Aug 31, 2022, 10:56 AM IST
पिच पर भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री की ऐसी स्किल देख हैरान हो रहे लोग, देखें Video

सार

इस वीडियो में सीएम भगवंत का ऐसा रूप देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की है।  दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर ने बीते सोमवार को खेड़ां वतन पंजाब दियां- 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

वीडियो डेस्क। पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Video viral) हो रहा है । वीडियो को AAP पार्टी ( AAP Punjab) के ट्विटर हैंडल (Twitter) पर शेयर किया गया। इस वीडियो में पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आपको एक नए रूप में नजर आएंगे। यहां आपकी मुख्यमंत्री जी स्पोर्ट्समैन लुक में वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सीएम भगवंत का ऐसा रूप देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की है। ये वीडियो एक स्पोर्ट्स ईवेंट के उद्घाटन का है। दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर ने बीते सोमवार को खेड़ां वतन पंजाब दियां- 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। इसी उद्धघाटन समारोह के दौरान उन्होंने  वॉलीबॉल पर अपना हाथ आजमाया। 

आप भी देखिए ये वीडियो


भगवंत मान का ये वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उनका अंदाज देख युवा काफी हैरान है। काफी फूर्ती के साथ वे वीडियो में खेलते नजर आ रहे हैं। भगवंत मान खेल के साथ साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भी दिखाई दिए। ये खेल प्रतियोगिता 1 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। दो महीन तक लंबे चलने वाले इस खेल का उद्घाटन गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुआ। वीडियो में भगवंत मान आपको ट्रैक सूट और एक कैप पहने दिखाई देंगे। इस वीडियो को आप पार्टी ने शेयर करते हुए लिखा 'पिच पर मान साहब.।  वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं। 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी
पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत