Horoscope Today आज का राशिफल 1 फरवरी 2022: मेष वालों को होगा धन लाभ, मिथुन वालों को मिलेगा सम्मान

Published : Feb 01, 2022, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 1 फरवरी 2022: मेष वालों को होगा धन लाभ, मिथुन वालों को मिलेगा सम्मान

सार

1 फरवरी, मंगलवार को माघ मास की अमावस्या तिथि है। इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। मंगलवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 1 फरवरी, मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.33 से 06.21 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.02 तक रहेगा। अमृत काल शाम 10.18 से 11.45 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के कारण व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसके कारण आप धन लाभ भी अधिक कमा पाएंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज आप यदि कोई चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट बांटें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आज वह कर सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की समस्याओं को साझा करेंगे।
उपाय- शिवजी का अभिषेक शुद्ध जल से करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 
उपाय- श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे। आज आपको अपने मित्रों से कोई प्रसंता दायक सूचना सुनने को मिलेगा, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनकी तरक्की होगी, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी को देने की सोच सकते हैं।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आपने अपने किसी सदस्य सगे संबंधी पर भरोसा किया, तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है, जो लोग अपने लंबे समय से रुके हुए धन के आने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उनको नहीं मिलेगा, लेकिन आज आपके आस पड़ोस में कोई भी बात हो, तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या सता सकती है, इसलिए यदि कोई कार्य आपको सौंपा जाए, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से मिलने के लिए जा सकते हैं। आज का दिन आपको अपने बढे हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। 
उपाय- गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको घर से बाहर जाने से पहले सोच विचार कर जाना होगा क्योंकि आज किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज ऐश्वर्य के साधनों पर भी काफी खर्च होगा। आज यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं, जिसमें लोगों को कार्य को समझाना पड़े, तो आज आप उसमें सफल रहेंगे। 
उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप अपने व्यवसाय में किसी श्रेष्ठ योजना को लागू करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साधनों को जुटाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
उपाय- गूलर के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई भी वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी परिजनों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज का दिन आपको अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में पड़ने से भी बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खींच सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि भविष्य में यदि उन्हें कभी मदद की आवश्यकता हो, तो आप जरूर करें।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता