Horoscope Today आज का राशिफल 1 मई 2022: वृष सहित ये 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकती है सेहत से जुड़ी परेशानी

आज (1 मई, रविवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को भरणी नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

Manish Meharele | / Updated: May 01 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. रविवार को शनि कुंभ राशि में, सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज कोई ऐसा फायदा हो सकता है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं था। नौकरीपेशा लोगों को भी आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस को लेकर दिन शुभ है। शेयर मार्केट में फायदा होने वाला है। चिकित्सा से जुड़े लोगों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा। 
उपाय- किसी गरीब महिला को वस्त्रों का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है तो वह चुकता हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन को लेकर छोटी-मोटी झड़प हो सकती है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग पार्ट टाइम बिजनेस के लिए समय निकालना चाहते हैं, तो सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर में कोई नया सदस्य आ सकता है। 
उपाय- श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। न चाहते हुए भी किसी काम में पैसा खर्च हो सकता है। आज कोई मेहमान आपके घर आ सकता है, उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे, किसी कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। नौकरी के लिए यदि कोई आवेदन आपने दिया है तो उसमें आपको सक्सेस मिल सकती है। यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 
उपाय- बबूल के पेड़ में जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। आपकी स्वयं की या परिवार के किसी सदस्य की सेहत के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी, पैसा भी खर्च होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
उपाय- कालभैरव को दहीबड़े का भोग लगाएं। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि जीवनसाथी को सेहत से जुडी कोई समस्या है तो आज वो बड़ा रूप ले सकती है। इसलिए लापरवाही न बरतें और सावधान रहें। नौकरी और बिजनेस में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी सफलता मिलेगी। 
उपाय- विष्णु मंदिर में साबूत हल्दी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत बिजी रहेगा, आपको सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलेगी। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है। 
ऑफिस में बॉस लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। दोस्तों का साथ आपके काम आएगा। धन लाभ के योग तो बन रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप किसी से उधार न लें, नहीं तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। किसी से मामूली विवाद भी हो सकता है, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप किसी काम को टालने की कोशिश न करें, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशानी हो सकती है। 
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
बिजनेस कर रहे लोग कोई नया प्रोजेक्ट लांच करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों पर आज कोई विपत्ति आ सकती है, इसलिए उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- देवी दुर्गा को लाला फूल अर्पित करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहें हैं तो समय अनुकूल है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान को लेकर कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
 

Share this article
click me!