10 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, हाथ आया मौका निकल सकता है

10 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2020 3:31 PM IST

उज्जैन. 10 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे मौना पंचमी कहते हैं। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष कमजोर हो सकता है। भाइयों से विवाद हो सकते हैं।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

वृष
फायदा- नौकरी और बिजनेस के हिसाब से दिन अच्छा है। प्यार में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं।
नुकसान- फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और नमस्कार करें।

मिथुन
फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में बर्तनों का दान करें।

कर्क
फायदा- पुराना कर्जा उतर सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद होगा। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत का भी ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरा चारा खिलाएं।

सिंह
फायदा-
अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अस्पताल में पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

कन्या
फायदा-
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी बात पर कन्फ्यूजन हो सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। निवेश करते समय सावधानी रखें।
उपाय- किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। धन हानि हो सकती है। अतिआत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
नुकसान- इच्छा न होते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जिद करने से मामला बिगड़ सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को सुंगधित इत्र चढ़ाएं।

धनु
फायदा- बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है।
नुकसान- सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में असफलता मिलेगी। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है।
उपाय- हनुमानजी गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।

मकर
फायदा- बिजनेस में नयी डील हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- एकाग्रता में कमी हो सकती है। कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं।

कुंभ
फायदा- नौकरी और बिजनेस के नतीजों से आप खुश हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपको मानसिक शांति रहेगी।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिले दूध से करें।

मीन
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- गलत आदतों से दूर रहें तो अच्छा है। परिवार में विवाद हो सकता है। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

Share this article
click me!