चंद्र और शुक्र बदलेंगे राशि, मंगलवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा इसका अच्छा और बुरा प्रभाव

10 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2019 2:52 PM IST

उज्जैन. मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। सोमवार की शाम से चंद्रमा राशि बदलकर मकर राशि में आ जाएगा। साथ ही शुक्र भी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर मंगलवार को दिखाई देगा-

मेष
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष
फायदा- लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें। पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- लाल रूमाल जेब में रखें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

सिंह
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- संतान की सेहत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को नमस्कार करें।

कन्या
फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। बिजनेस के लिए अच्छा दिन है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- छत या घर के बाहर बर्तन में पानी भरकर रखें।

तुला
फायदा-
संतान की सफलता से मन खुश होगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे।
नुकसान- सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। कानूनी मामलों से दूर ही रहें। पुरानी बातों के चलते टेंशन हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने बाटें।

धनु
फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- मकान या जमीन के सौदे में नुकसान हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मकर
फायदा- नौकरी में मनचाहा तबादला हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कुंभ
फायदा- परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है। पिता से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा।
उपाय- 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मीन
फायदा- स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

Share this article
click me!