Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 11 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2021 12:00 PM IST

उज्जैन. 11 दिसंबर, शनिवार को मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। वृष राशि वालों को नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्क राशि वाले किसी नए कार्य की तैयारी करेंगे। सिंह राशि वाले यात्रा पर जाएंगे या फिर यात्रा की तैयारी करेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी। आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा। आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है। किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। 
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है। आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। 
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। 
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

 

Share this article
click me!