Horoscope Today आज का राशिफल 11 फरवरी 2022: कर्क वालों को होगी उन्नति, कन्या वाले सोच-समझकर निर्णय लें

11 फरवरी, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। शुक्रवार को सूर्योदय मृगिशरा नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 5.45 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 10 2022, 07:30 PM IST

उज्जैन. 11 फरवरी, शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
विद्यार्थियों ने यदि आज अपने किसी सहयोगी से किसी प्रकार की मदद मांगी है, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके मन में कुछ ऐसे आइडिया आएंगे, जो आपके व्यापार को तरक्की देंगे, लेकिन आपको उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा व यदि आपने उन्हें किसी से साझा किया, तो वह उनका लाभ ले सकते हैं। 
उपाय- नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन आप अपने मन के समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करेंगे। आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। यदि आपको आज किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई भयंकर रूप ले सकता है। आज अक्समात माता के परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी और परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की यथासंभव सहायता करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है।
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कर सकते हैं। आज आपको धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा।
उपाय- गरीब बच्चों को फलों का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही बाधा के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी मिल सकते हैं। आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों की ओर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है।
उपाय- पीपल की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उसमें उनके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं, जो उनकी यह परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- एक श्लोकी भागवत का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर यदि विचार विमर्श करेंगे, तो यह समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपका विश्वास और मजबूत होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
थकान के कारण आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का सोचा है, तो वह भी आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें आज कोई ऑफर आ सकता है, जो उनके करियर के लिए बेहतर रहेगा। 
उपाय- शिव रुद्राष्टक का पाठ करें

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बाकी परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए आज सावधान रहें। 
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपका अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप आज दूसरों की मदद के लिए भी तुरंत हाजिर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़े।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं व आज अपने साथी के साथ सगाई कर सकते हैं, जिसके कारण उनके कुछ नए संबंध बनेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!