Horoscope Today आज का राशिफल 12 अप्रैल 2022: बढ़ सकती है कर्क वालों की आय, अच्छी रहेगी तुला वालों की सेहत

12 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08:35 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा।

Manish Meharele | Published : Apr 11, 2022 9:23 AM IST

उज्जैन. मंगलवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। आज आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।
उपाय- देवी पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं। 

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यापारिक क्षेत्र में आज आप नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव संभव है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज पूरा दिन आपको अनुकूलता दिखेगी।
उपाय- माता को कुछ उपहार लाकर दें।

Latest Videos

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने मन को शांत रखें।जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अत्यधिक ख़र्च से मन उद्विग्न रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों  को मिठाई खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पर अति विश्वास न करें।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मित्रों से विवाद हो सकता है। क्रोध करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अन्य परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका भाग्य पूर्ण साथ देगा। भाग्यवश कुछ अच्छी घटना घटेगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। आर्थिक स्तर थोड़ा मध्यम है। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का जरूर ध्यान दें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, साथ ही प्रेम संबंध में भी सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। पिता का आदर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, इन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप मन को नियंत्रण में रखें। एकाग्र होकर अपने कार्य में ध्यान दें। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने योग का बन रहा हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता को उनके स्वकार्य में लाभ मिलेगा। मन में आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहेगी। आज विशेष प्रयोजन वाली यात्राओं क़ो टालने का प्रयास करें।
उपाय- राहु-केतु को शांत करने के उपाय करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी विशेष कारण से आज आपका मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, नकारात्मकता से दूर रहें।
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए दिन शुभ है। आज आपको सब तरफ से लाभ का योग बन रहा है। आज की यात्रा से कार्यसिद्धी होगी। परंतु स्वयं के अलावा अन्य पर अतिविश्वास न करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict