Tarot Horoscope Today 12 मई 2022 का टैरो राशिफल: फेमस एस्ट्रोलॉजर भूमिका कलम से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

इंदौर की फेमस टैरो कार्ड रीडर और एस्ट्रोलॉजर भूमिका कलम के अनुसार, टैरो एक प्राचीन भविष्यसूचक प्रणाली है जिसका प्रयोग कर भविष्य की घटनाओं का आंकलन कि जा सकता है।
 

Manish Meharele | / Updated: May 12 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड मुख्य रूप से चित्र और प्रतीकों वाले कार्ड्स के उपयोग पर आधारित होती है। टैरो कार्ड्स एक दर्पण की तरह होते हैं जिसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व को साफ़-साफ़ देखा सकता है। भूमिका कलम के अनुसार, 12 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों की योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है। वृषभ वालों का लकी कलर स्लेटी और शुभ अंक 5 रहेगा। मिथुन वालों को अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकना होगा। कर्क राशि वाले दान-धर्म पर अधिक ध्यान देंगे, वहीं सिंह वाले इस दिन अपने रूके हुए काम पूरे करेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

 

Share this article
click me!