राशिफल: गुरुवार को अशुभ योग में होगा सूर्योदय, इसके बाद दिन भर रहेगा मृत्यु योग

इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, इसके बाद लगभग 7 बजे मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा, जो दिन भर रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2019 2:07 PM IST / Updated: Dec 12 2019, 11:37 AM IST

उज्जैन. 12 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, इसके बाद लगभग 7 बजे मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- आज कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन ठीक है। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- दुश्मनों से संभलकर रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने कामकाज में कोई अच्छा मौका आप चूक सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीली मिठाई दान करें।

वृष
फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आपको मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों की मदद मिल सकती है।  
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही करना नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

मिथुन
फायदा- अविवाहित हैं, तो विवाह की बात तय हो सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश का फायदा आाज मिल सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरी घास खिलाएं।

कर्क
फायदा- खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर से सहयोग और सुख मिल सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- कामकाज को लेकर मन में तनाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

सिंह
फायदा- जीवनसाथी से संबंध पहले से अच्छे रहेंगे। किसी खास काम में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- फालतू खर्चे पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। भाइयों और दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

कन्या
फायदा-
उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे फायदा होगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- आपकी किसी बात से लोगों का दिल दुख सकता है। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें तो अच्छा है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

तुला
फायदा- आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपके आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा।
नुकसान- जोश में कोई गलत काम कर सकते हैं। अपन वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृश्चिक
फायदा- यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- धन संबंधी मामलों में सावधान रहें, अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी बड़े नुकसान की संभावना है।
उपाय- गणेश मंत्र का जाप करें।

धनु
फायदा- बिजनेस में नई योजना बन सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। लव रिलेशन की शुरुआत हो सकती है। विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- नुकसान- महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- नदी में साबूत नारियल प्रवाहित करें।

मकर
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे।
नुकसान- गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

Share this article
click me!