12 जुलाई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले सावधान रहें, कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है, जानें कैसा होगा आपका दिन

12 जुलाई, रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2020 3:00 PM IST

उज्जैन. 12 जुलाई, रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.14 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सुबह कुछ देर के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-  

मेष
फायदा-
तरक्की के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

वृष
फायदा- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।  
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कर्क
फायदा- कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। 
नुकसान- किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

सिंह
फायदा- नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
दोस्तों का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं।
नुकसान- कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- गरीब महिलाओं को कपड़े और भोजन का दान करें।

तुला
फायदा-
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे।
नुकसान- मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी अजनबी पर विश्वास न करें।
उपाय- मां काली की पूजा करें।

वृश्चिक
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

धनु
फायदा- कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

मकर
फायदा- पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कोई गलत काम न करें।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

कुंभ
फायदा- हेल्थ में पहले से सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- पत्नी से विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा- परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।
नुकसान- अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें। 

Share this article
click me!