Horoscope Today आज का राशिफल 13 अप्रैल 2022: वृष राशि वालों को बढ़ेगा प्रभाव, मकर वालों को होगा धन लाभ

Published : Apr 13, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 13 अप्रैल 2022: वृष राशि वालों को बढ़ेगा प्रभाव, मकर वालों को होगा धन लाभ

सार

13 अप्रैल, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 09.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले मघा नक्षत्र होने चर और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।  

उज्जैन. बुधवार को गुरु ग्रह राशि बदलकर कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन विशेष सकारात्मकता को बढ़ाने वाला है। मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पूर्व निश्चित यात्रा हो सकती है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार परिवार के सदस्यों को प्रभावित करेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बाहरी विषयों मे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। लोगो में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा।
उपाय- शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका स्वभाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य में आपको सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जीवनसाथी के कारण पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मित्र से आज मुलाकात हो सकती है। आज आप परिवार व बाहरी क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास जानकारी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन प्रतिकूल साबित होगा, लेकिन शासकीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन विशेष खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों के लिए दिन प्रतिकूल दिखेगा फिर भी भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 
उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य लें। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। कार्यक्षेत्र मे विशेष सम्मान प्राप्ति या पदोन्नति होने का योग बन रहा है। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा।
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।  

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका मन कार्यक्षेत्र में अधिक लगेगा, इस राशि के लोगों को सफलतम जीवन के अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप कार्यक्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।  
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये विचार बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।  

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच-समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। 
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- हल्दी का पानी घर में छिड़कें।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल