Horoscope Today आज का राशिफल 13 मार्च 2022: कर्क वाले खर्च से होंगे परेशान, वृश्चिक वालों को मिलेगी खुशखबरी

Published : Mar 13, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 13 मार्च 2022: कर्क वाले खर्च से होंगे परेशान, वृश्चिक वालों को मिलेगी खुशखबरी

सार

13 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा जो रात लगभग 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

उज्जैन. 13 मार्च, रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को दोपहर लगभग 12.30 पर चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज यदि किसी को धन उधार देंगे तो भविष्य में ये विवाद का कारण हो सकता है। आज का दिन वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ अच्छे परिवर्तन लेकर आएगा। पारिवारिक कलह फिर से परेशान करेगा। यदि ऐसा हो तो आपको इसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। 
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे और अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि वह अपने अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। 
उपाय- हरे रंग का कपड़ा जेब में रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने दैनिक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप जिन पर लगाम लगाने के लिए योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से काफी भावुक महसूस करेंगे। किसी व्यक्ति की सेहत आपको परेशान कर सकती है।आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। 
उपाय- किन्नर को भोजन करवाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आपको किसी के कहने से अपने धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक स्तर पर आज आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। 
उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपको सेहत में कोताही नहीं बरतनी है, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो वह फिर से उभर सकते है। अनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। 
उपाय- शिवजी को जल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी से दिल खोलकर बातें करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। सामाजिक स्तर पर आपको गलत बयानबाजी करने से बचना होगा। 
उपाय- पिता को कुछ उपहार लाकर दें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। व्यापार में आज आपको किसी गलतफहमी के कारण अपने किसी भी साथी पर गुस्सा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
जो काम लंबे समय से रूका हुआ है, आज पूरा हो सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार में मिलने के योग आज बन रहे हैं।
उपाय- भगवान कालभैरव को दहीबड़े का भोग लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। आज आप सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी भरा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिचित पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। 
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आपको अपने धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, तो आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है।   
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से