Horoscope Today आज का राशिफल 14 मई 2022: सिंह वालों को मिल सकता है रोजगार, कन्या वालों की सेहत ठीक रहेगी

उज्जैन. आज (14 मई, शनिवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 03.23 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन नृसिंह चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाएगा।

Manish Meharele | Published : May 13, 2022 10:04 AM IST / Updated: May 14 2022, 11:45 AM IST

उज्जैन. शनिवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।  शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में आ जाएगा, बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री अवस्था में रहते हुए अस्त रहेगा। मंगल और शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में रहेगा। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संतान के मामले में असफलता आपको निराश कर सकती है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। प्रेमियों के लिए निराशा भरा समय हो सकता है। जॉब में आप खासे बिजी रह सकते हैं। नए काम मिलेंगे और टारगेट पूरे करने का दबाव भी आपके ऊपर होगा। अधिकारी काम से खुश होंगे। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
बिजनेस में आपको अतिरिक्त आय के साधन बनाने पर विचार करना चाहिए। अगर कोई नशा करते हैं तो आपको सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। किराएदार अनुकूल रहेंगे। कोई लाभ हो सकता है। नया वाहन भी इस समय खरीद सकते हैं। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
परिवार के लिए ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी होने या गुम होने का भय हो सकता है। संतान से राहत रहेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं आय में तेजी बनी रहेगी। अनुकूल चंद्रमा समय को पक्ष का बनाए हुए है। विरोधी शांत रहेंगे एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। 
उपाय- प्यासे लोगों को पानी पिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
न्यायालयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। कोई भी फैसला सोच कर करें। पति-पत्नी के संबंधों में निकटता और मधुरता रहेगी। आपसी सलाह से कुछ बड़ा काम निपटाएंगे। प्रेमियों के लिए उपहार प्राप्त होने का समय है। समय आपके फेवर का रहेगा। 
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

सिंह राशिफल (Leo  Daily Horoscope)
इस सप्ताह नौकरी में कोई बड़ा काम आपको सौंपा जा सकता है। बेरोजगारों को भी इस सप्ताह कुछ रोजगार मिल सकता है। धन की आवक अच्छी रहेगी। किसी बड़े निवेश के समय आपको विशेषज्ञों की सलाह लेनी होगी। जोखिम लेने से पहले विचार करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
सेहत अच्छी रहेगी। घुटनों के दर्द में आराम रहेगा। आय में अस्थिरता बनी रहेगी। अन्य लोगों की वजह से बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। कुछ नया करने का विचार नही करें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आसपास के लोग परेशान करेंगे। 
उपाय- माता के लिए कोई उपहार लेकर आएं।

तुला राशिफल (Libra  Daily Horoscope)
आज पारिवारिक मित्रों का संपूर्ण सहयोग रहेगा। कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा, संतान से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से कोई दुःखी करने वाली सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध ठीक रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
उपाय- कालभैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio  Daily Horoscope)
प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में आपका काम अच्छा और मेहनत भी पर्याप्त रहेगी लेकिन अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। किसी तरह की कमी की ओर आपका ध्यान खींचा जा सकता है। आय बेहतर रहेगी। व्यापार में इस महीने किसी पुराने दोस्त की मदद मिल सकती है। 
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

धनु राशिफल (Sagittarius  Daily Horoscope)
सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से काफी सक्षम महसूस करेंगे। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। संदेहजनक व्यक्तियों से व्यवहार करने पर नुकसान संभव है। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। संतान के साथ आपकी समझ अच्छी रहेगी। परिवार प्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय चिंता रहेगी एवं विवाद भी बढ़ सकते हैं। सहयोग की अपेक्षा बेकार जा सकती है। धन की उचित व्यवस्था करने में कठिनाई आएगी। 
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
जीवनसाथी से आपका तालमेल बेहतर रहेगा। किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। प्रेम के मामलों में समय अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं। इस सप्ताह जॉब में आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई बात आपके अधिकारियों को बुरी लग सकती है।
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यापार में किसी अनजान आदमी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। किसी से इस सप्ताह आपको सहायता नहीं मिलेगी। सेहत के लिहाज से समय ठीकठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोर्ट से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
उपाय- जेब में पीला रूमाल रखें
 

Share this article
click me!