Horoscope Today आज का राशिफल 15 फरवरी 2022: मेष वालों की होगी उन्नति, वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ

Published : Feb 14, 2022, 07:30 PM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 15 फरवरी 2022: मेष वालों की होगी उन्नति, वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ

सार

15 फरवरी, मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.48 तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र दिनभर रहेगा। मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन बन रहा है।  

उज्जैन. 15 फरवरी, मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:26 से 06:14 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं। मंगलवार की चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
परिवार के किसी सदस्य के जरिए आज आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी नई योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
सामाजिक स्तर पर भी आज आपकी वाणी का प्रभाव आपको एक अलग पहचान दिलवा सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके व्यक्तित्व में कुछ आकर्षण देखा जा सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई पीड़ा हो सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। यदि आज आपको कोई कार्य सौंपा जाए। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में किसी निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए व्यवसाय के लिए प्रयासरत है, उनकी आज इच्छा भी पूरी होगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में अपने भाइयों से कुछ सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उनके कुछ पुराने कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज आप संतान को किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। आज आपके अंदर परोपकार की भावना जागेगी, जिसके कारण आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन में आ रहे गलत विचारों से भी अपने ध्यान को हटाना होगा। आप अपने मन में आ रही बातों को अपनी माता को अपनी बहन से साझा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सावधान होना होगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आप किसी गलत काम में भी फंस सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उनको आज लाभ हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने भाई बहनों के साथ मिलकर संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, जब तक आप किसी को देख ना ले। आज सायंकाल के समय आपका कुछ वाद विवाद हो सकता हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ बदला-बदला लगेगा। कुछ लोग आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज अपने कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी, जिसके कारण शिक्षा में आ रही समस्याएं भी समाप्त होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे सफल रहेंगे। आज आपको किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपका अपनी माताजी से यदि कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। 

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?